भारत

जेन जी पीएम मोदी के साथ, एनडीए को वोट करेंगे, बनेगी डबल इंजन की सरकार: शाहनवाज हुसैन

jantaserishta.com
2 Nov 2025 9:51 AM IST
जेन जी पीएम मोदी के साथ, एनडीए को वोट करेंगे, बनेगी डबल इंजन की सरकार: शाहनवाज हुसैन
x
भागलपुर: भाजपा के वरिष्ठ नेता शाहनवाज हुसैन ने बिहार विधानसभा चुनाव में प्रथम बार मतदान करने वाले मतदाताओं के संबंध में दावा किया है कि वे पीएम मोदी के नेतृत्व पर भरोसा करते हैं और एनडीए के समर्थन में अपना वोट डालेंगे।
बिहार की जनता पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार के साथ है तथा बिहार में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनेगी। भागलपुर में न्यूज़ एजेंसी से बातचीत के दौरान भाजपा नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आशीर्वाद से, सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रणनीति से एनडीए बिहार में सरकार बनाने जा रहा है। बिहार में डबल इंजन सरकार 200 से ज्यादा सीटें जीतेंगे।
महागठबंधन के चुनावी अभियान को लेकर तंज कसते हुए भाजपा नेता ने कहा कि कैंपेन में महागठबंधन पूरी तरह पिछड़ गया है और बड़ी आंतरिक फूट का सामना कर रहा है। भागलपुर जिले में दो सीटों पर फ्रेंडली फाइट हो रही है। एक-एक जिले में दो-दो सीटों पर फ्रेंडली फाइट है।
भाजपा नेता ने कहा कि बिहार की जनता समझ चुकी है कि यह राजद कांग्रेस के लोग दुश्मन की तरह एक दूसरे को हराने में लगा है। बिहार में पीएम मोदी के दौरे को लेकर उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के दौरे के बाद पूरे इलाके की तस्वीर बदल जाती है। बिहार के लोगों की उम्मीद पीएम मोदी और नीतीश हैं।
उन्होंने कहा कि बिहार की तरक्की के लिए हम लोग अपना एक संकल्प लेकर आए हैं। हम लोगों ने कहा है कि युवाओं के लिए रोजगार, महिला सशक्तिकरण के लिए काम किया जाएगा। एयरपोर्ट, हाईवे बनाने का का वादा किया है। वे वादे पूरे होंगे।
भाजपा नेता ने कहा कि यंग वोटर पूरी तरह से पीएम मोदी के भक्त हैं। बिहार में जंगलराज नहीं आने देंगे। पीएम मोदी के साथ सिर्फ युवा ही नहीं बल्कि बिहार की पूरी जनता एक साथ है। बताते चले कि बिहार में दो चरण में मतदान कराए जाएंगे और 14 नवंबर को परिणाम घोषित किया जाएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story