- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Yoga Tips: बैठते या...
लाइफ स्टाइल
Yoga Tips: बैठते या झुकते समय कमर दर्द होता है तो करें ये तीन योगासन, मिलेगी राहत
Sarita
26 Aug 2025 9:29 AM IST

x
Yoga Tips: अधिकतर महिलाओं को उठने-बैठने और झुकने में पीठ व कमर में दर्द की परेशानी रहती है। समस्या से निजात के लिए डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए। इसके अलावा कुछ योगासन के अभ्यास से भी पीठ व कमर दर्द की परेशानी को कम किया जा सकता है और पोस्चर में सुधार लाया जा सकता है। यहां कमर दर्द से राहत पाने के लिए कुछ योगासन और उनके अभ्यास के तरीके बताए जा रहे हैं।
भुजंगासन:
कमर दर्द से राहत पाने के लिए भुजंगासन का अभ्यास फायदेमंद है। इस आसन को करने के लिए जमीन पर पेट के बल लेटकर पैरों को आपस में मिलाएं और हथेलियों को सीने के पास कंधों की सीध पर रखें। माथे को जमीन पर रखकर शरीर को सहज करें। अब गहरी सांस लेते हुए शरीर के आगे के हिस्से को ऊपर की तरफ उठाएं। दोनों हाथों को सीधा उठाते हुए 15-20 सेकेंड इसी मुद्रा में रहें। फिर सांस छोड़ते हुए सामान्य मुद्रा में लौट आएं।
शलभासन:
पोस्चर में सुधार और पीठ दर्द से राहत पाने के लिए शभलासन का अभ्यास कर सकते हैं। इस आसन को करने के लिए पेट के बल लेटकर दोनों हथेलियों को जांघों के नीचे रखें। दोनों पैरों की एड़ियों को आपस में जोड़कर पैर के पंजे को सीधा रखें। धीरे-धीरे पैरों को ऊपर उठाने की कोशिश करें। दोनों पैरों को ऊपर की ओर ले जाते समय गहरी सांस लें और इस अवस्था में कुछ देर रहने के बाद पैरों को नीचे की ओर लाएं।
उष्ट्रासन करने के लिए घुटनों के बल बैठकर दोनों घुटनों की चौड़ाई कंधों के बराबर रखें। तलवे आसमान की तरफ उठाएं और रीढ़ की हड्डी को पीछे की तरफ झुकाते हुए दोनों हाथों से एड़ियों को छूने का प्रयास करें। ध्यान दें कि इस स्थिति में रहते समय गर्दन पर अधिक दबाव न पड़े और कमर से लेकर घुटनों तक का हिस्सा सीधा रहे। इस अवस्था में रहकर गहरी सांस लें। कुछ देर बाद अपनी सामान्य अवस्था में लौट आए।
TagsYogaकमरदर्दयोगासनराहतYogabackpainyogasanarelief जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





