- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Yoga Tips: डबल चिन है...
लाइफ स्टाइल
Yoga Tips: डबल चिन है तो करें ये , बढ़ जाएगी चेहरे की खूबसूरती
Sarita
20 Feb 2025 11:58 AM IST

x
Yoga Tips: डबल चिन को कम करने के लिए या चेहरे की चर्बी घटाने के लिए कुछ आसान योग हैं, जिसका अभ्यास लाभकारी हो सकता है। मसल्स एक्सरसाइज से ठोड़ी, गालों, जबड़ों पर जमा फैट को घटा सकते हैं। आइए जानते हैं चेहरे को पतला और डबल चिन को कम करने वाले योग व व्यायाम कैसे किए जा सकते हैं।
आसमान चूमें
डबल चिन को कम करने और चेहरे को रिलैक्स करने के लिए ये बहुत ही आसान क्रिया है। इसमें जबड़े बेहतर शेप में आते हैं और डबल चिन से छुटकारा मिलता है। इस क्रिया को करने के लिए आरामदायक स्थिति में बैठकर धीरे-धीरे आसमान की ओर देखें। फिर होठों को ऊपर की ओर देखते हुए आकाश को चूमने की स्थिति में आ जाएं। इस क्रिया को रोजाना 2 से 3 बार दोहराएं।
उष्ट्रासन-
उष्ट्रासन को ऊंट मुद्रा भी कहा जाता है, जिसमें गले के आसपास के क्षेत्र को फैलाने में मदद मिलती है। डबल चिन के साथ ही चेहरे के समग्र फैट को कम करने के लिए ये आसन असरदार है। उष्ट्रासन के अभ्यास के लिए घुटनों के बल बैठकर पीठ के निचले हिस्से को सहारा देते हुए पीछे की ओर झुकें। दोनों एड़ियों को पकड़कर पेट को आगे की तरफ ले जाएं। सिर को पीछे की ओर लटकाएं और कुछ देर इसी अवस्था में रहें। फिर पुरानी स्थिति में वापस आ जाएं।
इस आसन के अभ्यास से चेहरे के मसल्स पर प्रभाव पड़ता है। ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, मसल्स को स्ट्रेच मिलता है और फैट कम होता है। सिंह मुद्रा के अभ्यास के लिए जीभ को बाहर रखते हुए मुंह जितना संभव हो, उतना खोल कर फैलाएं। नजरों को भौहों के केंद्र पर स्थिर करते हुए कुछ देर इसी स्थिति में रहें।
TagsYogaडबल चिनयोगासनबढ़चेहरेखूबसूरतीYogado uble chinyogasanaincreasefacebeautyजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





