छत्तीसगढ़

रामलीला मैदान पहुंचे CM विष्णुदेव साय, दिल्ली की नई CM रेखा गुप्ता को बधाई दी

Nil dhankar
20 Feb 2025 11:43 AM IST
रामलीला मैदान पहुंचे CM विष्णुदेव साय, दिल्ली की नई CM रेखा गुप्ता को बधाई दी
x

रायपुर/दिल्ली। रामलीला मैदान पहुंचकर CM विष्णुदेव साय ने दिल्ली की नई CM रेखा गुप्ता को बधाई दी । रेखा गुप्ता के साथ 6 मंत्री भी शपथ लेंगे। इसमें अरविंद केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह का नाम शामिल है।

शपथ से पहले रेखा गुप्ता ने गुरुवार सुबह मीडिया से बातचीत में कहा,'यह बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। मुझ पर भरोसा जताने के लिए मैं PM मोदी और पार्टी हाईकमान का शुक्रिया अदा करती हूं। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं दिल्ली की CM बनूंगी। मैं शीशमहल में नहीं रहूंगी।'

शीशमहल दिल्ली के मुख्यमंत्री का आधिकारिक आवास है। अरविंद केजरीवाल ने इसे बनवाया था। भाजपा का आरोप है कि केजरीवाल ने इसे बनवाने में नियमों को ताक पर रखकर करोड़ों रुपए खर्च किए थे। भाजपा ने इसे चुनावी मुद्दा भी बनाया था।



Next Story