- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Yoga Tips: नहीं लगता...
लाइफ स्टाइल
Yoga Tips: नहीं लगता पढ़ाई या काम में मन, तो नियमित करें इन योगासनों का अभ्यास
Sarita
27 Feb 2026 10:12 AM IST

x
Yoga Tips: लंबे समय बाद दफ्तर जाने वाले लोगों में एकाग्रता की कमी के कारण काम की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। इसी तरह के कई अन्य लक्षण दिखने पर मानसिक सेहत के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल दुनियाभर में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। अगर आपका भी पढ़ाई या काम में मन नहीं लगता और एकाग्र मन की जरूरत महसूस होती है तो कुछ योगासनों का अभ्यास लाभकारी हो सकता है। योग मानसिक शांति और एकाग्रता को बढ़ावा देने के लिए कारगर तरीका है। हर दिन सुबह उठने के तुरंत बाद कुछ योगासनों के अभ्यास की आदत डालें। योग आपके शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रख सकते हैं। ये रहे एकाग्रता बढ़ाने और मन व मस्तिष्क को शांत रखने वाले योगासन।
शीर्षासन योगShirshasana Yoga:
मस्तिष्क को शांत और सेहतमंद रखने के लिए शीर्षासन योग का अभ्यास सबसे बेहतर माना जाता है। इस योगासन के अभ्यास से थायराइड और पैरा थायराइड ग्रंथियों के कामकाज में सुधार होता है। पढ़ाई में बच्चों का मन नहीं लगता हो या वह पढ़ाई के प्रति ध्यान नहीं लगा पाते हों तो उन्हें प्रतिदिन शीर्षासन का अभ्यास करना चाहिए। इस योग के अभ्यास की आदत मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में मदद करती है।
प्राणायामPranayama:
बेहतर मानसिक स्वास्थ्य के लिए नियमित रूप से प्राणायाम का अभ्यास करना लाभकारी है। प्राणायाम के कई प्रकार को आप अपना सकते हैं, इसमें भ्रामरी प्राणायाम के अभ्यास की आदत डालना सबसे बेहतर रहेगा। इस योगासन के अभ्यास से एकाग्रता में सुधार होने के साथ ही क्रोध, उत्तेजना, चिंता, निराशा और तनाव जैसी नकारात्मक भावनाएं दूर हो सकती हैं।
पश्चिमोत्तानासन योग Paschimottanasana Yoga
रोजाना सुबह पश्चिमोत्तानासन योग का अभ्यास शारीरिक और मानसिक दोनों की सेहत को बेहतर बनाने में सहायक माना जाता है। इस योग में रीढ़ की हड्डी की स्ट्रेचिंग होती है, जिससे पीठ-कमर के दर्द में राहत मिलती है। साथ ही मस्तिष्क शांत रहता है। ध्यान व एकाग्रता में सुधार होने से आंतरिक ऊर्जा बढ़ती है।
TagsYogaपढ़ाईकामयोगासनोंअभ्यासYogastudyworkyoga posespractice जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





