- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Yoga Tips: सिरदर्द से...
लाइफ स्टाइल
Yoga Tips: सिरदर्द से हैं परेशान, तो करें ये योगासन, मिलेगा तुरंत आराम
Sarita
3 Sept 2025 12:42 PM IST

x
Yoga Tips: आजकल काम के बोझ, नींद की कमी या कई अन्य कारणों से लोगों को सिरदर्द की शिकायत रहती है। सिरदर्द या माइग्रेन से पीड़ित लोग ही जानते हैं कि सिरदर्द होने पर आपके दिमाग पर कितनी पीड़ा होती है। कई लोगों को अक्सर सिरदर्द की शिकायत रहती है। ऐसे में वे हाई पावर की दवाइयां लेना शुरू कर देते हैं। दवा का असर रहने तक तो वे ठीक रहते हैं लेकिन जैसे ही दवा का असर कम होता है, सिरदर्द बढ़ जाता है। ऐसे में अगर कोई कारगर उपाय है जो दवाओं से ज्यादा सिरदर्द में आपकी मदद करेगा तो वो है योग। नियमित योग करने से सिरदर्द की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। योग सिरदर्द से लड़ने के लिए शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर बनाने का काम करता है। आइए जानते हैं ऐसे ही चार योगासनों के बारे में जो सिरदर्द से राहत दिला सकते हैं।
बालासन :
बालासन दिमाग को शांत रखने में मदद करता है। इस आसन को करने के लिए वज्रासन मुद्रा में बैठ जाएं। सांस को अंदर लें और दोनों हाथों को सीधा सिर के ऊपर ले जाएं। अब सांस बाहर की ओर छोड़ते हुए आगे की ओर झुकें। हथेलियों और सिर को जमीन पर टिका लें। अब सांस अंदर बाहर करते हुए उंगलियों को आपस में जोड़ें और सिर को दोनों हथेलियों के बीच में धीरे से रखें।
सेतु बंधासन:
इस आसन ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करता है। इस आसन को करने के लिए पीठ के बल लेट कर अपने पैरों के घुटने को मोड़ते हुए पैर फर्श पर टच करवाएं। अब हाथों की मदद से शरीर को ऊपर की ओर उठाएं। अब पीठ और जांघों को फर्श से आसमान में उठाते हुए गहरी सांस लें और बाहर छोड़ें। इस अवस्था में कुछ देर रहने के बाद पहले वाली स्थिति में आ जाएं।
इस योगासन को करने के लिए अपने दोनों पैरों के बीच थोड़ी दूरी बना कर खड़े हो जाएं। अब धीरे-धीरे कमर के बल नीचे की ओर झुकें। दोनों पैरों के अंगूठे को अपने हाथ से पकड़े। घुटने को नीचे जाने भर तक मोड़ सकते हैं। इस पोज में कुछ देर खड़े रहें। ये आसन आपके मस्तिष्क में रक्त के प्रवाह को बढ़ाने में मदद करता है।
पश्चिमोत्तानासन :
इस आसन को करने के लिए जमीन पर बैठकर अपने पैरों को सामने की तरफ फैलाएं। अब सांस लेते हुए शरीर को आगे ले जाएं और अपने हाथों से पैर के अंगूठे को पकड़ने की कोशिश करें। अपने शरीर को आगे ले जाएं और सिर को घुटनों पर लगाने का प्रयास करें।
TagsYogaसिरदर्दपरेशानयोगासनheadachetroubledyogasanaजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





