लाइफ स्टाइल

Yoga Tips: लैपटॉप पर काम करने से कलाइयों में होता है दर्द, तो करें ये योगासन

Sarita
26 April 2025 11:52 AM IST
Yoga Tips:   लैपटॉप पर काम करने से कलाइयों में होता है दर्द, तो करें ये योगासन
x
Yoga Tips: अगर लैपटॉप पर ज्यादा काम करने से कलाई में दर्द हो रहा हो तो भी योग के माध्यम से कलाइयों के दर्द को कम किया जा सकता है। यहां कुछ योग और व्यायाम बताए जा रहे हैं जिनका अभ्यास उन लोगों के लिए बेहद जरूरी है जो लैपटॉप पर अधिक देर काम करते हैं। विशेषज्ञ के मुताबिक कुछ योग मुद्राएं हैं जो कलाई की मांसपेशियों को सक्रिय कर सकते हैं, लचीलापन और गतिशीलता में सुधार कर सकते हैं और रक्त संचार को बढ़ाने के साथ ही जोड़ों के कार्य को बेहतर बना सकते हैं।
नमस्कार मुद्रा
अपने हाथों को सामने की ओर ढीला-ढाला पकड़ें। सांस अंदर लेते हुए आगे की ओर झुके बिना दोनों हाथों को नीचे की ओर धकेलें। पांच सेकंड तक इस स्थिति में रुकें और फिर सांस छोड़कर आराम करें। इस मुद्रा को दो बार दोहराएं।
अधोमुखश्वानासन
इस योगासन को करने के लिए सबसे पहले हथेलियों को घुटनों से शुरू करते हुए कंधों के नीचे तक ले जाएं और घुटनों को हिप्स के नीचे करें। इसके बाद अपने हिप्स को ऊपर उठाकर अपने घुटनों को सीधा करें। अब आपको उल्टा वी आकार बनाना है, इसके लिए आपको अपने पैरों को संयोजित करना है। फिर एड़ी को फर्श से छूने की कोशिश करें। कुछ सेकंड रहने के बाद फिर से दोहराएं।
कलाई घुमाना
आरामदायक स्थिति में आकर अपनी कलाइयों को गोलाकार गति से घुमाएं, पहले दक्षिणावर्त और फिर वामावर्त। इस दौरान सामान्य रूप से सांस लें। इस मुद्रा को आप बैठकर या खड़े होकर जैसे चाहे कर सकते हैं।
उलटी प्रार्थना मुद्रा
इस मुद्रा के लिए अपने हाथों को पीठ के पीछे ले जाकर नमस्कार मुद्रा या प्रार्थना मुद्रा बनाएं। पांच सेकंड इसी स्थिति में रुके फिर आराम करें।
दोनों हाथों की उंगलियों को आपस में फंसाकर ब्लाक कर लें। बाद में अपनी कलाई को 15 बार क्लॉक वाइज और 15 बार एंटी क्लॉक वाइज घुमाएं। इस क्रिया को खड़े होकर, लेटकर या बैठकर जैसे चाहें वैसे कर सकते हैं।
Next Story