छत्तीसगढ़

बस्तर के आदिवासियों के लिए विशेष पैकेज की मांग

Nilmani Pal
26 April 2025 11:41 AM IST
बस्तर के आदिवासियों के लिए विशेष पैकेज की मांग
x

रायपुर। पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने राज्य सरकार से बस्तर के आदिवासियों के लिए विशेष पैकेज की मांग की है। पूर्व मंत्री अमरजीत भगत का कहना है कि, विशेष पैकेज से आदिवासियों को राहत मिलेगी। पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि, नक्सल ऑपरेशन के कारण काम प्रभावित हो रहे हैं।

तेंदूपत्ता,लघु वनोपज संग्रहण में समस्या आ रही है। लघु वनोपज आदिवासियों का जीवकोपार्जन है। बता दें कि, छत्तीसगढ़ में लगभग 33.6 प्रतिशत आदिवासी और लगभग 12 प्रतिशत अनुसूचित जाति के लोग रहते हैं। ऐसे में अगर आदिवासियों को लिए विशेष पैकेज दी जाए तो उन्हे बड़ी राहत मिलेगी।

Next Story
null