लाइफ स्टाइल

Yoga Tips: सिर पर हाथ फेरते ही हाथों में आ जाते हैं बाल, आज से शुरू कर दें इन योगासनों का अभ्यास

Sarita
25 Dec 2025 10:15 AM IST
Yoga Tips: सिर पर हाथ फेरते ही हाथों में आ जाते हैं बाल, आज से शुरू कर दें इन योगासनों का अभ्यास
x
Yoga Tips: योग बालों के स्वास्थ्य को सुधारने और उनकी ग्रोथ को बढ़ाने में मदद कर सकता है। योग अभ्यास से आपका शरीर संतुलित रहता है, जिससे बालों का स्वास्थ्य भी बेहतर होता है। इस लेख के माध्यम से कुछ योग आसनों के बारे में बताया जा रहा है, जो बालों की सेहत में सुधार लाते हैं, जिससे बाल झड़ना कम होते हैं और घने व लंबे हो सकते हैं।
उत्तानासन
इस आसन में, आपको अपने पैरों को सीधा रखकर आगे की ओर झुकना होता है। यह आसन सिर्फ बालों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद नहीं करता है, बल्कि पीठ और पेट के मांसपेशियों को भी मजबूत बनाता है।
बलासन
यह आसन तनाव को कम करने और मस्तिष्क को शांत करने में मदद करता है, जिससे बालों के झड़ने को भी कम किया जा सकता है। इस आसन को करने के लिए घुटनों को मोड़कर वज्रासन की मुद्रा में बैठा जाता है और हाथों को ऊपर की ओर ले जाते हुए गहरी सांस लेनी होती है।
वज्रासन
इस सरल योग से बालों की ग्रोथ अच्छी होती है। पेट संबंधित परेशानियों को कम करता है, जो पतले और झड़ते बालों का मुख्य कारण है। इस आसन को करने के लिए घुटनों को जमीन पर टिकाकर बैठ जाएं। पल्म्स को ऊपरी जांघों पर रखें। ध्यान की मुद्रा में 5-10 मिनट बैठें।
Next Story