- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Yoga : पैरों की...
लाइफ स्टाइल
Yoga : पैरों की मांसपेशियां मजबूत करने के लिए ये योगासन हैं वरदान
Sarita
6 Jan 2026 10:23 AM IST

x
Yoga : पुराने जमाने में लोग खेतों में चलते फिरते थे, पैदल चलने, शारीरिक सक्रियता होने से पैर मजबूत बना लेते थे। हालांकि आज कुर्सी वाली संंस्कृति ने लोगों से पैरों की ताकत छीन ली है। शरीर कम एक्टिव रहता है, लोग दफ्तर में बैठे और घर में लेटे रहते हैं, जिससे उनके पैरों का व्यायाम बहुत कम हो जाता है।
यही कारण है कि मांसपेशियां कमजोर हो जाती है और चलने फिरने में दिक्कत आती है। इस समस्या से बचने के लिए लोग जिम में लेग एक्सरसाइज करते हैं। हालांकि अगर आप बिना जिम जाए पैरों की मांसपेशियां, घुटने और टखने मजबूत करना चाहते हैं, तो ये पैरों को मजबूत बनाने वाले ये योगासन अपना सकते हैं जो कि आपकी रोजमर्रा की ज़िंदगी में फर्क ला सकते हैं।
वीरभद्रासन:
यह आसन जांघों, पिंडलियों और हिप्स को मजबूत करता है। वीरभद्रासन के अभ्यास के लिए एक पैर आगे, दूसरा पीछे रखें। आगे वाले घुटने को मोड़ें, हाथ ऊपर उठाएं और नजर सामने रखें। इस आसन को नियमित करने से जांघों की मांसपेशियां मजबूत, पैरों में स्थिरता और संतुलन आता है और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होती है।
उत्कटासन:
इस आसन का नाम भले ही साधारण लगे, लेकिन असर गहरा होता है। उत्कटासन के अभ्यास से थाई और ग्लूट्स को ताकत मिलती है। घुटनों को सपोर्ट और पैरों की थकान कम होती है। इसके अभ्यास के लिए घुटनों को मोड़ते हुए ऐसे बैठें जैसे कुर्सी पर बैठ रहे हों। इस दौरान हाथ ऊपर रखें।
त्रिकोणासन:
त्रिकोणासन पैरों के साथ-साथ शरीर के निचले हिस्से में लचीलापन बढ़ाता है। इसके अभ्यास से जांघ और पिंडली की स्ट्रेचिंग होती है। ब्लड सर्कुलेशन बेहतर और पैरों की अकड़न दूर होती है। इसके करने के लिए पैर फैलाएं। एक हाथ नीचे पैर की ओर और दूसरा ऊपर आसमान की ओर।
मालासन :
मालासन पुराने समय की प्राकृतिक बैठने की मुद्रा है। इसमें पूरी तरह बैठें। एड़ियां जमीन पर रखें और हाथ जोड़ें। यह आसन जांघ, पिंडली और हिप्स मजबूत बनाता है। घुटनों की जकड़न कम करता है और पैरों की फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ाने में सहायक है।
ब्रिज पोज लेग मसल्स के साथ लोअर बैक को भी सपोर्ट देता है। इसके अभ्यास से जांघ और हिप्स टोन होते हैं। ब्लड फ्लो बेहतर रहता है और पैरों में ऊर्जा आती है। इस आसन के अभ्यास के लिए शरीर की मुद्रा एक सेतु या ब्रिज जैसी बन जाती है।
TagsYogaपैरों मांसपेशियांमजबूतयोगासनवरदान Yogaleg musclesstrengtheningyoga posesboon जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





