लाइफ स्टाइल

Yoga Poses : पेट की चर्बी कम करने के लिए आज से ही शुरू करें ये आसान योग

Sarita
9 Dec 2025 12:03 PM IST
Yoga Poses :  पेट की चर्बी कम करने के लिए आज से ही शुरू करें ये आसान योग
x
Yoga Poses : आजकल भागदौड़ भरी जिंदगी, अनियमित खान-पान और लंबे समय तक बैठे रहने की आदत के कारण पेट की चर्बी बढ़ना एक आम समस्या बन गई है. पेट पर जमा बढ़ी हुई चर्बी न केवल शरीर के लुक को प्रभावित करती है, अगर इस शादी के सीजन में आपके दोस्त कि शादी है और आपको भी बेहद खूबसूरत लगना है तो ये 5 आसान योगासन आपके लिए है. ऐसे में योगासन एक सुरक्षित, प्राकृतिक और अत्यधिक प्रभावी तरीका है, जो बिना किसी साइड इफेक्ट के पेट की चर्बी कम करने में मदद करता है. योग न सिर्फ पेट की मांसपेशियों को मजबूत करता है, बल्कि शरीर के मेटाबॉलिज़्म को तेज़ करता है, पाचन को सुधारता है और मानसिक तनाव को भी कम करता है. इस आर्टिकल में आपको बताएंगे कि कैसे आप इन आसान को घर में करके आसानी से पेट की चर्बी से मुक्ति पा सकते है|
भुजंगासन :
कैसे करें:
पेट के बल लेट जाएं.
हाथों को कंधों के पास जमीन पर टिकाएं.
सांस अंदर भरते हुए छाती को ऊपर उठाएं.
गर्दन सीधी रखें और 15–20 सेकंड रुकें.
फायदे:
पेट और कमर की चर्बी कम करता है.
रीढ़ की हड्डी को लचीला और मजबूत बनाता है.
पवनमुक्तासन:
कैसे करें:
पीठ के बल लेटें और दोनों पैरों को मोड़ लें.
घुटनों को छाती से लगाकर हाथों से पकड़ें.
सिर उठाकर घुटनों से स्पर्श करने की कोशिश करें.
15–20 सेकंड स्थिति में रहें.
फायदे:
पेट की गैस, ब्लोटिंग और चर्बी को कम करता है.
डाइजेशन सुधरता है.
नौकासन:
कैसे करें:
जमीन पर सीधे बैठें.
दोनों पैरों को ऊपर उठाएं और V आकार बनाएं.
हाथों को पैरों की दिशा में सीधा रखें.
10–15 सेकंड तक रुकें.
फायदे:
पेट की मांसपेशियों को टोन करता है.
कोर स्ट्रेंथ बढ़ाता है.
कपालभाति प्राणायाम:
कैसे करें:
आराम से बैठें.
नाक से तेज़ सांस छोड़ें और पेट को अंदर की ओर खींचें.
सांस अपने आप अंदर चली जाएगी.
50–60 राउंड रोज़ करें.
फायदे:
पेट की चर्बी तेजी से कम करता है.
शरीर से टॉक्सिन निकालता है और मेटाबॉलिज़्म बढ़ाता है.
धनुरासन:
कैसे करें:
पेट के बल लेटें.
पैरों को मोड़कर टखनों को पकड़ें.
सांस भरते हुए छाती और पैरों को ऊपर उठाएं.
धनुष जैसी मुद्रा बनाकर 10–15 सेकंड रुकें.
पेट, जांघ और कमर की चर्बी कम करता है.
शरीर को लचीला बनाता है|
Next Story