- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Yoga Poses For Strong...
लाइफ स्टाइल
Yoga Poses For Strong Legs: पैरों की मांसपेशियां मजबूत करने के लिए ये योगासन वरदान हैं
Sarita
13 Feb 2026 12:50 PM IST

x
Yoga Poses For Strong Legs: पुराने ज़माने में लोग खेतों में टहलते थे, पैदल चलने और फिजिकल एक्टिविटी से अपने पैरों को मजबूत बनाते थे। लेकिन, आज के चेयर कल्चर ने लोगों के पैरों की ताकत छीन ली है। शरीर कम एक्टिव है, लोग ऑफिस में बैठते हैं और घर पर लेटे रहते हैं, जिससे पैरों की एक्सरसाइज काफी कम हो जाती है।
इससे मसल्स कमजोर हो जाती हैं, जिससे चलना मुश्किल हो जाता है। इस प्रॉब्लम से बचने के लिए लोग जिम में पैरों की एक्सरसाइज करते हैं। लेकिन, अगर आप जिम जाए बिना अपने पैरों की मसल्स, घुटनों और टखनों को मजबूत बनाना चाहते हैं, तो आप पैरों को मजबूत बनाने वाले ये योगा पोज़ ट्राई कर सकते हैं जो आपकी डेली लाइफ में फर्क ला सकते हैं।
वीरभद्रासन:
यह आसन जांघों, पिंडलियों और हिप्स को मजबूत करता है। वीरभद्रासन के अभ्यास के लिए एक पैर आगे, दूसरा पीछे रखें। आगे वाले घुटने को मोड़ें, हाथ ऊपर उठाएं और नजर सामने रखें। इस आसन को नियमित करने से जांघों की मांसपेशियां मजबूत, पैरों में स्थिरता और संतुलन आता है और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होती है।
इस आसन का नाम भले ही साधारण लगे, लेकिन असर गहरा होता है। उत्कटासन के अभ्यास से थाई और ग्लूट्स को ताकत मिलती है। घुटनों को सपोर्ट और पैरों की थकान कम होती है। इसके अभ्यास के लिए घुटनों को मोड़ते हुए ऐसे बैठें जैसे कुर्सी पर बैठ रहे हों। इस दौरान हाथ ऊपर रखें।
त्रिकोणासन:
त्रिकोणासन पैरों के साथ-साथ शरीर के निचले हिस्से में लचीलापन बढ़ाता है। इसके अभ्यास से जांघ और पिंडली की स्ट्रेचिंग होती है। ब्लड सर्कुलेशन बेहतर और पैरों की अकड़न दूर होती है। इसके करने के लिए पैर फैलाएं। एक हाथ नीचे पैर की ओर और दूसरा ऊपर आसमान की ओर।
मालासन :
मालासन पुराने समय की प्राकृतिक बैठने की मुद्रा है। इसमें पूरी तरह बैठें। एड़ियां जमीन पर रखें और हाथ जोड़ें। यह आसन जांघ, पिंडली और हिप्स मजबूत बनाता है। घुटनों की जकड़न कम करता है और पैरों की फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ाने में सहायक है।
ब्रिज पोज लेग मसल्स के साथ लोअर बैक को भी सपोर्ट देता है। इसके अभ्यास से जांघ और हिप्स टोन होते हैं। ब्लड फ्लो बेहतर रहता है और पैरों में ऊर्जा आती है। इस आसन के अभ्यास के लिए शरीर की मुद्रा एक सेतु या ब्रिज जैसी बन जाती है।
TagsYoga PosesStrong LegsपैरोंमांसपेशियांमजबूतयोगासनYoga PosesLegsMusclesStrongYoga Asanas जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





