लाइफ स्टाइल

Yoga For Weight Gain: दुबलेपन से हैं परेशान? तो जरूर करें ये 5 योगासन, हफ्तेभर में दिखेगा असर

Sarita
16 Jan 2026 10:10 AM IST
Yoga For Weight Gain: दुबलेपन से हैं परेशान? तो जरूर करें ये 5 योगासन, हफ्तेभर में दिखेगा असर
x
Yoga For Weight Gain: बहुत से लोग जहां वजन घटाने के लिए परेशान रहते हैं, वहीं कुछ लोग वजन बढ़ाने के लिए संघर्ष करते हैं। दुबलापन न केवल दिखने में असर डालता है, बल्कि शरीर की ताकत और आत्मविश्वास पर भी असर डालता है।
अगर आप वजन नेचुरल तरीके से बढ़ाना चाहते हैं, तो योग (Yoga for Weight Gain) इसमें बड़ी मदद कर सकता है। योगासन शरीर की मांसपेशियों को मजबूत करते हैं, पाचन सुधारते हैं और भूख बढ़ाते हैं। आइए जानते हैं ऐसे 5 असरदार योगासन जो वजन बढ़ाने में मदद कर सकते हैं|
भुजंगासन (Cobra Pose):
यह आसन शरीर के ऊपरी हिस्से को मजबूत बनाता है और पाचन क्रिया को बेहतर करता है। यह पेट के अंगों में रक्त प्रवाह बढ़ाकर मेटाबॉलिज्म को दुरुस्त करता है, जिससे वजन बढ़ने में मदद मिलती है।
कैसे करें?
सबसे पहले पेट के बल लेटें, हथेलियां जमीन पर रखें और धीरे-धीरे छाती को ऊपर उठाएं। कुछ सेकंड रोकें और फिर सामान्य स्थिति में लौट आएं।
सूर्य नमस्कार पूरे शरीर को एक्टिव करता है। इसमें 12 स्टेप्स होते हैं जो मांसपेशियों को टोन करते हैं और शरीर की स्टैमिना बढ़ाते हैं। यह पाचन को सुधारता है और भूख बढ़ाने में सहायक होता है। रोजाना 5 से 6 राउंड सूर्य नमस्कार करने से शरीर में ऊर्जा और ताकत आती है।
वज्रासन (Diamond Pose):
यह आसन खाने के बाद करने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। यह पाचन को दुरुस्त रखता है और शरीर को पोषक तत्वों को बेहतर तरीके से अवशोषित करने में मदद करता है।
कैसे करें?
भोजन के बाद जमीन पर बैठें, दोनों पैर पीछे की ओर मोड़ें और एड़ियों पर बैठ जाएं। रीढ़ सीधी रखें और धीरे-धीरे गहरी सांस लें।
पवनमुक्तासन (Wind-Relieving Pose):
यह आसन पेट की गैस, कब्ज और अपच को दूर करता है। पाचन बेहतर होने से शरीर में पौष्टिक तत्वों का अवशोषण बढ़ता है, जो वजन बढ़ाने में सहायक होता है।
कैसे करें?
पीठ के बल लेटें, एक-एक कर दोनों घुटनों को पेट की ओर खींचें और हाथों से पकड़ लें। कुछ देर रुकें और फिर छोड़ दें।
यह आसन थायरॉयड ग्रंथि को सक्रिय करता है, जिससे मेटाबॉलिज्म संतुलित रहता है। साथ ही यह मांसपेशियों को मजबूत बनाता है और शरीर को शेप में लाता है।
कैसे करें?
पीठ के बल लेटें, घुटनों को मोड़ें और कंधों पर भार डालते हुए कमर को ऊपर उठाएं। कुछ सेकंड के लिए रुकें और फिर नीचे आ जाएं।
इन बातों का भी रखें ख्याल:
डाइट में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और हेल्दी फैट शामिल करें।
समय पर भोजन करें और पर्याप्त नींद लें।
स्ट्रेस से बचें, क्योंकि तनाव वजन बढ़ने में रुकावट डालता है।
Next Story