- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Yoga for Back Pain:...
लाइफ स्टाइल
Yoga for Back Pain: पीठ दर्द कम करने और रीढ़ की हड्डी को सीधा करने के लिए योग आसन
Sarita
9 May 2025 8:50 AM IST

x
Yoga for Back Pain: आजकल की भागती दौड़ती भरी जिंदगी और लंबे समय तक एक ही पोजीशन में बैठे रहने की वजह पीठ दर्द एक आम दिक्कत बन गई है। गलत बैठने की आदतों और फिजिकल एक्टिविटी में कमी की वजह से रीढ़ की हड्डी में कमजोरी आ जाती है। इससे कमर और पीठ में दर्द रहनेने लगता है। ऐसे में योग हमारी मदद कर सकता है। नियमित योग अभ्यास करके आप अपने शरीर को न सिर्फ फ्लेक्सिबल बना सकती हैं बल्कि रीढ़ को भी मजबूत किया जा सकता है। यहां ऐसे 6 योगासन बताए जा रहे हैं, जिन्हें लगातार करने से आपकी रीढ़ की हड्डी सीधी होगी और पीठ दर्द को भी कम होने में मदद मिलेगी।
भुजंगासन :
भुजंगासन रीढ़ को सीधा करने और कमर के निचले हिस्से की जकड़न को दूर करने में मदद करता है। इसे करने के लिए पेट के बल लेट जाएं और दोनों हाथ अपने कंधे के पास रखें। अब सांस लेते हुए चेस्ट को ऊपर उठाएं और सिर को पीछे की ओर करें। इस पोजीशन में 20-30 सेकंड तक रुकें।
मार्जरी आसन :
इस योग आसान को करने से पीठ की अकड़न दूर होती है और फ्लेक्सिबिलिटी बूस्ट होती है। इसे करने के लिए हाथ और घुटने के बल आकर टेबल पोजीशन में रहें। सांस लेते हुए पीठ को नीचे करें और सिर ऊपर उठाएं। अब सांस छोड़ते हुए पीठ को ऊपर करें और ठोड़ी को चेस्ट से लगाएं। इसी पोजीशन को 10-15 बार दोहराएं।
अधोमुख श्वानासन :
इस आसन को रेगुलर करने से रीढ़ को सीधा करने और पीठ दर्द कम होने में मदद मिलती है। इसे करने के लिए हाथ और पैरों के बल आकर शरीर को उल्टे “वी” आकार में रखें। अब सिर को नीचे करें और कंधे फैलाएं। इस पोजीशन में 20-30 सेकंड तक रहें।
बालासन:
बालासन एक कम्फर्टेबल पोज़ है, जो पीठ के मसल्स को रिलैक्स करता है। साथ ही यह स्ट्रेस से भी निजात दिलाने में मददगार है। इसे करने के लिए घुटनों के बल बैठें और शरीर को आगे की ओर झुकाएं। अब आगे की ओर हाथ को फैलाएं और सिर को जमीन पर टिकाएं। इसी पोजीशन में 30 सेकेंड तक रहें।
पश्चिमोत्तानासन :
यह योग आसन रीढ़ को सीधा करने और पीठ की मांसपेशियों को मजबूत कर सकता है। इसे करने के लिए पैर आगे फैलाकर बैठें और सांस लेते हुए दोनों हाथ ऊपर उठाएं। अब सांस छोड़ें, आगे की ओर झुकें और पैर के अंगूठों को पकड़ने की कोशिश करें। इसी पोजीशन में 20-30 सेकेंड तक रुकें।
ताड़ासन रीढ़ को सीधा करने और शरीर की मुद्रा को सुधारने में मदद कर सकता है। इसे करने के लिए सीधे खड़े हों और दोनों पैर आपस में मिलाएं। अब दोनों हाथ ऊपर उठाएं और पूरे शरीर को ऊपर की ओर खींचें। कुछ सेकेंड तक इसी पोजीशन में बने रहें और फिर नॉर्मल स्थिति में वापस आ जाएं।
TagsYogaBack Painपीठ दर्दकमयोग YogaBack painReduceजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





