छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में आज तिरंगा यात्रा निकाल रही कांग्रेस, ऑपरेशन सिंदूर की सराहना

Nil dhankar
9 May 2025 8:20 AM IST
छत्तीसगढ़ में आज तिरंगा यात्रा निकाल रही कांग्रेस, ऑपरेशन सिंदूर की सराहना
x

रायपुर। भारतीय सेना के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में पाकिस्तान के खिलाफ की गई सैन्य कार्रवाई के बाद पूरे देश में शौर्य और राष्ट्रभक्ति की लहर है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से आज रायपुर में प्रदेश स्तरीय तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इस यात्रा का उद्देश्य सेना के साहस और बलिदान को सम्मान देना है।

तिरंगा यात्रा शुक्रवार सुबह 10 बजे राजधानी रायपुर के इंदिरा गांधी चौक (कालीबाड़ी) से शुरू होकर कोतवाली चौक, मालवीय रोड होते हुए जयस्तंभ चौक तक जाएगी। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, एआईसीसी सचिव, संगठन सचिव और सह-प्रभारी सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। कांग्रेस ने सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपने साथियों सहित अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस कार्यक्रम को सफल बनाएं। तिरंगा यात्रा को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

कांग्रेस का यह आयोजन सिर्फ राजनीतिक संदेश नहीं बल्कि भारतीय सेना के समर्थन और एकजुटता का प्रतीक भी है।

Next Story
null