- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Yoga For Back Pain:...
लाइफ स्टाइल
Yoga For Back Pain: अगर आपको भी है कमर दर्द तो रोजाना करें ये तीन योगासन
Sarita
29 March 2025 12:28 PM IST

x
Yoga For Back Pain: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में कमर दर्द एक आम समस्या बन गई है। लंबे समय तक बैठना, गलत पोश्चर और तनाव इसकी बड़ी वजहें हैं। अगर आप भी कमर दर्द से परेशान हैं, तो दवाओं से पहले योग को आजमाएं। योग न सिर्फ दर्द से राहत देता है, बल्कि रीढ़ को मजबूत और लचीला भी बनाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, रोजाना कुछ खास योगासनों का अभ्यास कमर दर्द को कम करने में कारगर है। आइए जानते हैं उन 4 योगासनों के बारे में, जिनमें शलभासन और भुजंगासन शामिल हैं, जो आपकी कमर को स्वस्थ रख सकते हैं।
ध्यार रखें कि ये तीनों आसन नियमित तौर पर करें, साथ ही सुबह खाली पेट योग करना अच्छा होता है। प्रतिदिन पांच मिनट ये योगासन करने से आपको जल्द फायदा दिखेगा। कमर दर्द की समस्या से तो छुटकारा मिलेगा ही, कई और शारीरिक परेशानियों से निजात मिल सकता है।
1. शलभासन
शलभासन कमर और पीठ की मांसपेशियों को मजबूत करने में बेहद प्रभावी है। इसे करने के लिए पेट के बल लेट जाएं, हथेलियां नीचे रखें और सांस लेते हुए पैरों को पीछे की ओर उठाएं। सिर और छाती को भी थोड़ा ऊपर उठाएं। 20-30 सेकंड तक इस मुद्रा में रहें, फिर धीरे से नीचे आएं। ये आसन रीढ़ को लचीलापन देता है और निचली कमर के दर्द को कम करता है।
2. भुजंगासन
भुजंगासन कमर दर्द के लिए सबसे लोकप्रिय योगासनों में से एक है। पेट के बल लेटकर हथेलियों को कंधों के नीचे रखें। सांस लेते हुए छाती को ऊपर उठाएं और नजर सामने रखें। 15-20 सेकंड तक रुकें, फिर धीरे से नीचे आएं। ये आसन रीढ़ को खींचता है, पीठ की मांसपेशियों को मजबूत करता है और कमर दर्द से राहत देता है। इसे रोजाना 4-5 बार करें।
3. बालासन
बालासन कमर को आराम देने और तनाव कम करने के लिए शानदार है। घुटनों के बल बैठें, सांस छोड़ते हुए आगे झुकें और माथा जमीन पर टिकाएं। हाथों को आगे या पीछे रख सकते हैं। 30 सेकंड तक इस मुद्रा में रहें। ये आसन रीढ़ को रिलैक्स करता है और कमर दर्द से राहत देता है।
TagsYogaBack Painकमरदर्दयोगासन YogaBackPainYogasanaजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





