- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Yoga: 5 मिनट ये योगासन...

x
Yoga: योग करना स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक होता है। आप रोजाना 5 मिनट योगासन करके कई गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। इसलिए आपको नियमित रूप से योगासन करने चाहिए। ऐसे कुछ आसन हैं जिन्हें करने से बीमारियां नहीं होती है। आइए जानते हैं कौन-से हैं यह आसन।
हलासन :
सबसे पहले जमीन पर दरी बिछा लें। इसके बाद जमीन पर बिछी दरी पर सीधा लेट जाएं। अब अपने दोनों हाथो को जमीन पर रखें और पैरों को आपस में जोड़ लें। अब अपने दोनों पैरो को धीरे से उठाकर अपने नितम्ब को भी हल्का सा ऊपर उठा लें। अब अपने हाथो की मदद से अपने दोनों पैरो को सिर के पीछे जमीन की तरफ ले जाएं। अब अपने पैर और घुटनों को सीधे रखें और अपने हाथों को नितंम्ब के बगल पर ही रखें। इस स्थिति में थोड़ी देर रहने के बाद वापस आ जाएं। ध्यान रहे कि अगर किसी व्यक्ति को च्च तथा निम्न रक्तचाप एवं हृदय की समस्या है तो उसे यह आसान नहीं करना चाहिए।
अनुलोम-विलोम:
यह आसन बेहद ही सरल है। अनुलोम-विलोम करने के लिए सुखासन की अवस्था में बैठ जाएं। अब अपनी अनामिका और कनिष्का उंगली से अपनी दाई नाक बंद कर लें और बाएं नाक से सांस लेना शुरू करें। अब अपने अंगूठे से बाई नाक बंद करके दाई नाक से सांस लें। कुछ देर रूकें और फिर दाई नाक से सांस छोड़े। इस प्रक्रिया को 10 मिनट तक दोहराएं।
सर्वांगासन:
सर्वांगसन की क्रिया करने के लिए जमीन पर पीठ के बल सीधे होकर लेट जाएं। पैरों को आपस में जोड़े रखकर धीरे-धीरे ऊपर की ओर उठाएं। कोहनियों को जमीन पर टिकाकर दोनों हाथों से कमर को पकड़ते हुए सहारा दें। कमर के ऊपर वाला पैरों का भाग सीधा रखें। सिर को जमीन पर ही टिकाए रखें। इस स्थिति में कम से कम एक मिनट तक रहें। धीरे-धीरे अभ्यास करते हुए इस आसन को करने की समयावधि बढायी जा सकती है।
इस आसन को करने के लिए जमीन पर सीधा लेट जाएं। अब अपने कंधे और सर को ऊपर उठा लें। इसके बाद अपने पैरों को सीधा उठा लें। ध्यान रहे कि आपके हाथ , पैर और कंधे समांतर में हो। इस आसन को 2-3 बार दोहराएं।
TagsYogaयोगासनदूरबीमारीYogayogasanaawaydisease जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





