- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Yoga : कमर को शेप में...
लाइफ स्टाइल
Yoga : कमर को शेप में लाने के लिए करें ये योगासन, जल्द दिखेगा असर
Sarita
14 Feb 2026 9:50 AM IST

x
Yoga : आज की गलत लाइफस्टाइल में लोगों का वजन आसानी से बढ़ने लगता है। इसका सीधा असर आपकी कमर और पेट पर दिखता है, जो बढ़ने लगती है। इससे आपको कामकाज में दिक्कत होती ही है, देखने में भी खराब लगता है। लेकिन हर समस्या का समाधान है। अगर आप अपने स्वास्थ्य को लेकर सजग हो जाए तो जल्द ऐसी शारीरिक समस्याओं से निदान मिल सकता है। पेट और कमर की चर्बी को कम करने और शेप में लाने के लिए कुछ प्रभावी योगासन है, जिसे आप नियमित कर के जल्द असर देख सकते हैं। ये रहे कमर को शेप में लाने वाले चार प्रभावी योगासन।
चक्रासन:
इस आसन को करने के लिए सबसे पहले पीठ के बल लेटकर अपने दोनों हाथों और पैरो को एक सीध में रखें। अब पैरों के घुटनों को मोड़ते हुए दोनों हाथों को पीछे की ओर ले जाएं। दोनों पैरों पर वजन डालते हुए कूल्हों को ऊपर की ओर उठाएं। फिर दोनों हाथों पर भी अपना वजन डालें और कंधों को ऊपर उठा लें। जमीन से शरीर को उठाते समय अपने हाथ और पैर को पूरी सीध में रखें।
भेकासन:
इस आसन को करने के लिए सबसे पहले एक समतल जगह पर पेट के बल लेट जाएं और धीरे-धीरे अपने सिर को ऊपर की ओर उठाएं। शरीर के ऊपरी धड़ का भार आपकी कलाईयों पर रखते हुए अपने दाएं घुटने को धीरे-धीरे मोड़ें। अब दोनों हाथों से अपने बाएं पैर को धीरे-धीरे मोड़ें। फिर हाथों से पैर के पंजों को पकड़े। छाती को ऊपर उठाते हुए इस अवस्था में कुछ देर रहें। अब धीरे-धीरे शरीर को ढीला छोड़ते हुए पुनः पुरानी अवस्था में आ जाएं।
मालासन:
इस आसन को करने के लिए मलत्याग करने की अवस्था में बैठ जाएं। फिर नमस्कार की मुद्रा बनातें हुए दोनों हाथों की कोहनियों को घुटनों से लगा दें। इसी अवस्था में रहते हुए सांस अंदर खींचें और बाहर छोड़ें। कुछ देर इसी अवस्था में रहे फिर पुन: वाली स्थिति में आ जाएं।
उत्तानपाद आसान:
इस आसन को करने के लिए सीधे लेट जाएं और सांस भरते हुए दोनों पैरों को 30 डिग्री पर उठाएं। 20 से 30 सेकेंड तक सांस रोककर इस आसन में रुकें। फिर सांस को छोड़ते हुए दोनों पैरों को 45 डिग्री तक उठा लें। कुछ देर इसी अवस्था में रहें। फिर 60 और 90 डिग्री का भी अभ्यास करें। फिर सांस को छोड़ते हुए वापस आएं. इसका तीन बार आभ्यास करें।
TagsYogaकमरशेपयोगासनwaistshapeyoga posesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





