- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Yoga:तनाव, डिप्रेशन और...

x
Yoga: योग मन को स्थिर करता है, नकारात्मक विचारों को नियंत्रित करता है और मस्तिष्क में ‘हैप्पी हार्मोन’ जैसे सेरोटोनिन और डोपामिन को सक्रिय करता है। गहरी सांसों और ध्यान के साथ योग करने से तनाव हार्मोन कॉर्टिसोल का स्तर घटता है और मन में सुकून का अनुभव होता है। बेहतर मानसिक स्वास्थ्य के लिए रोजाना कुछ योगासनों के अभ्यास की आदत डालें।
मानसिक स्वास्थ्य के लिए सर्वश्रेष्ठ योगासन:
बालासन :
यह आसन मस्तिष्क को शांत करता है, थकान और चिंता को कम करता है। दिन की शुरुआत या अंत में बालासन का अभ्यास दो-तीन मिनट जरूर करें।
सेतुबंधासन:
सेतुबंधासन के अभ्यास से हृदय खुलता है और भावनाएं संतुलित रहती हैं। ये डिप्रेशन की प्रवृत्ति को घटाने में असरदार आसन है।
अनुलोम-विलोम प्राणायाम:
अनुलोम विलोम के अभ्यास से शरीर और मन दोनों ही स्वस्थ रहते हैं। यह श्वास तकनीक मस्तिष्क के दोनों भागों को संतुलित करती है और मन को तुरंत शांत करती है।
यह सबसे गहरा विश्राम देने वाला आसन है, जिससे मन को पूर्ण शांति मिलती है। इस आसन के अभ्यास से मस्तिष्क को आराम मिलता है।
Next Story





