लाइफ स्टाइल

World Music Day 2024: एक अच्छा संगीत सुनने से व्यक्ति की सेहत को मिलते हैं कौन से गजब के फायदे

Ritik Patel
20 Jun 2024 8:21 AM GMT
World Music Day 2024:  एक अच्छा संगीत सुनने से व्यक्ति की सेहत को मिलते हैं कौन से गजब के फायदे
x
World Music Day 2024: आइए जानते हैं एक अच्छा संगीत सुनने से व्यक्ति की सेहत को मिलते हैं कौन से गजब के फायदे। साथ ही यह भी जानेंगे कि किस समय किस तरह का म्‍यूजिक सुनना चाहिए। मन चाहे दुखी हो या फिर खुशी से झूम रहा हो, एक अच्छा संगीत दिल और मन को सुकून ही देता है। संगीत के इसी महत्व को बताने के लिए हर साल 21 जून को विश्व संगीत दिवस 2024 मनाया जाता है। म्‍यूजिक एक बढ़िया थेरेपी है, जो मन को एकाग्र करके डिप्रेशन और तनाव जैसी समस्याओं को दूर करने के साथ
mental health
को भी दुरुस्त रखने का काम करती है। एक रिसर्च बताती है- अगर आप अपने पसंद का संगीत सुनते हैं तो आपका मूड खुश-मिजाज रहता है और सोचने-समझने की शक्ति भी बढ़ती है। इतना ही नहीं अगर आप किसी बीमारी से पीड़ित हैं तो वो समस्या भी धीरे-धीरे सुधरने लगती है। आइए जानते हैं एक अच्छा संगीत सुनने से व्यक्ति की सेहत को मिलते हैं कौन से गजब के फायदे। साथ ही यह भी जानेंगे कि किस समय किस तरह का म्‍यूजिक सुनना चाहिए।एक अच्छा संगीत तनाव और चिंता को कम करने का काफी असरदार तरीका है। यह मन को एकाग्र करके ध्‍यान लगाने मे मदद कर सकता है। नियमित संगीत सुनने दिमागी सुकून तो मिलता ही है, साथ ही ब्रेन फंक्शन भी बेहतर होता है।
हीलिंग में करता है मदद संगीत- सॉफ्ट या हल्‍का म्‍यूजिक आपके शरीर को हील कर सकता है। इससे आपको दर्द और दुख का एहसास भी कम होता है। एक अध्ययन में पाया गया है कि असहनीय दर्द में जब शख्स को संगीत सुनाया जाता है तो वह अपने दर्द की प्रतिक्रिया देना भूल जाता है।
भावनात्मक संतुलन बनाए रखता है संगीत- संगीत सुनने से आपको भावनात्मक संतुलन बनाए रखने में मदद मिलती है। जिससे आपको अपनी समस्‍याओं से बाहर निकलने में मदद मिल सकती है।रोजाना सुबह-शाम कुछ देर तक संगीत सुनने से उच्च-रक्तचाप का स्तर सुधरता है तो वहीं धीमी गति का संगीत सुनने से स्ट्रोक की समस्या भी दूर होती है। एक
Study
के मुताबिक, संगीत में तीन तंत्रिका तंत्र होते हैं, जिससे दिमागी सुकून मिलता है।
बेहतर नींद - अगर आप अनिद्रा की समस्या से जूझ रहे हैं तो सोने से पहले 30-45 मिनट का संगीत सुनना शुरू कर दीजिए। रॉक या रेट्रो म्यूज़िक से रात को दूर रहे, नहीं तो परिणाम विपरीत भी आ सकते हैं। सोने से पहले एक अच्छा संगीत मांसपेशियों को आराम देता है और उन विचारों की व्याकुलता को दूर करता है जो आपके सोने में बाधक है।
किस समय सुनना चाहिए कैसा संगीत- -सोने से पहले लाइट म्यूजिक या फॉक म्यूजिक (Folk Music) सुनने से ना केवल अनिद्रा की समस्या को दूर किया जा सकता है बल्कि स्ट्रेस से भी राहत मिल सकती है।-कुकिंग के समय क्लासिकल म्यूजिक सुनने से तनाव के साथ डिप्रेशन की समस्या को भी दूर किया जा सकता है। -मेडिटेशन या योगा के दौरान इंडियन क्लासिक म्यूजिक, साउंड्स ऑफ़ नेचर, इंस्ट्रुमेंटल म्यूजिक को सुना जा सकता है। मेडिटेशन के दौरान म्यूजिक नींद की समस्या को दूर करके फोकस बढ़ाने में भी मददगार साबित हो सकता है।

खबरों के अपडेट के लिए जुड़े रहे जनता से रिश्ता पर

Next Story