लाइफ स्टाइल

क्यों आंखों के लिए जरूरी है विटामिन ए? कमी से शरीर होने लगता है कमजोर

jantaserishta.com
21 Dec 2025 9:35 AM IST
क्यों आंखों के लिए जरूरी है विटामिन ए? कमी से शरीर होने लगता है कमजोर
x
नई दिल्ली: शरीर को सुचारू रूप से चलाने के लिए ऊर्जा की जरूरत होती है और ऊर्जा विटामिन और खनिजों से मिलती है। शरीर को चलाने के लिए कई विटामिन की आवश्यकता होती है, जिसमें विटामिन ए भी शामिल है। विटामिन ए वैसे तो शरीर के पूरे स्वास्थ्य के लिए जरूरी है, लेकिन आंखों और रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए बहुत जरूरी है। अगर शरीर में विटामिन ए की कमी है, तो आंखों की रोशनी तक जा सकती है।
विटामिन ए प्रतिरक्षा प्रणाली और आंखों को स्वस्थ रखने में मदद करता है। विटामिन ए की कमी आंखों और त्वचा पर बड़ा असर डालती है। इसकी कमी से आंखों की रोशनी प्रभावित होती है, त्वचा डल हो जाती है, रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है और बार-बार बीमार होने की संभावना बढ़ जाती है।
विटामिन ए आंखों के रेटिना के लिए जरूरी है। अगर रेटिना में किसी तरह की कमजोरी आती है, तो आंखों में सूखापन, खुजली और दृष्टि कमजोर होने लगती है। विटामिन ए आंखों के कॉर्निया को नमी देता है और आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करता है।
विटामिन ए स्किन की मरम्मत और नई कोशिकाओं के निर्माण में मदद करता है, सूखेपन को दूर करता है और चेहरे पर अंदर से ग्लो लाता है। इसके अलावा, विटामिन ए फेफड़े और आंत की अंदरूनी सतह को ठीक करने का भी काम करता है।
विटामिन ए शरीर के लिए एक तरह का इम्यूनिटी बूस्टर है। यह शरीर में संक्रमण से लड़ने की क्षमता को बढ़ाता है और जुकाम, खांसी और बुखार से शरीर को बचाकर रखता है। इसके अलावा, इसका मुख्य योगदान हड्डियों को मजबूत करने में भी है। विटामिन ए के जरिए ही हड्डियों का विकास होता है।
अब सवाल आता है कि विटामिन ए कैसे प्राप्त करें। विटामिन ए शाकाहारी से लेकर मांसाहारी उत्पादों में मिल जाता है। शाकाहारी भोजन में शकरकंद, गाजर और पालक इसके अच्छे स्रोत हैं। अगर भोजन के सेवन से विटामिन ए की पूर्ति हो रही है तो ठीक है, लेकिन अगर नहीं हो रही है, तो इसके लिए चिकित्सक से संपर्क जरूर करें। इसके अलावा, दूध, घी, मक्खन और कुछ मांसाहारी उत्पादों में भी ये आसानी से मिल जाता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story