लाइफ स्टाइल

पीरियड्स के दौरान महिलाओं में दर्द क्यों होता है, जानिए इससे बचने का उपाय

Tara Tandi
30 May 2022 7:18 AM GMT
पीरियड्स के दौरान महिलाओं में दर्द क्यों होता है, जानिए इससे बचने का उपाय
x
पीरियड के दौरान महिलाओं को कई तरह से प्रभावित करता है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। महिलाएं परिवार की नीव होती है अगर वो हेल्दी रहेंगी तो पूरा परिवार स्वस्थ रहेगा। महिलाओं के स्वास्थ्य से मतलब है कि वो शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से हेल्दी रहें। महिलाओं के लिए जरूरी है कि वो घर और ऑफिस संभालने के साथ अपने स्वास्थ्य को इग्नोर नहीं करें। महिलाओं को अपनी जिम्मेदारियों को संभालते हुए कैंसर, पीरियड पेन, यौन और प्रजनन स्वास्थ्य को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

स्वास्थ्य संबंधी इन परेशानियों का ध्यान महिलाओं को कम उम्र से ही रखना शुरू कर देना चाहिए। मेन्स्ट्रुअल क्रैम्प महिलाओं के लिए काफी दर्दनाक होता है जो पीरियड से पहले और पीरियड के दौरान महिलाओं को कई तरह से प्रभावित करता है। मेडिकल भाषा में इस स्थिति को डिसमेनोरिया कहा जाता है जिसमें पीरियड पेन हल्का से लेकर तेज तक हो सकता है।
पीरियड पेन में होने वाली परेशानियां: मेन्स्ट्रुअल क्रैम्प आमतौर पर एब्डोमेन में होता है। इसके अलावा पीरियड के दौरान महिलाओं को पीठ के निचले हिस्से और जांघों में दर्द होता है। मतली और उल्टी आना, पसीना आना,बेहोशी और चक्कर आना, दस्त या लूज स्टूल पास होना, कब्ज, सूजन और सिर दर्द की शिकायत भी रहती है।
इस परेशानी में महिलाओं को अपनी सेहत पर ध्यान देने की जरूरत होती है। यदि आप भी पीरियड के दौरान होने वाली इन परेशानियों से बचना चाहती हैं तो डाइट में कुछ जरूरी बदलाव करें। डाइट में कुछ फूड्स को शामिल करने से पीरियड के दौरान होने वाली परेशानी से बचा जा सकता है।
कैसे करें बचाव: मेन्स्ट्रुअल क्रैम्प से बचाव करने के लिए महिलाओं को चाहिए कि वो एक्सरसाइज करें। लाइफस्टाइल में बदलाव करके इस परेशानी से काफी हद तक निजात पाई जा सकती है।
ध्यान और योग के जरिए मेन्स्ट्रुअल क्रैम्प के लक्षणों को कम किया जा सकता है।
डाइट में फाइबर का सेवन बढ़ाकर भी मेन्स्ट्रुअल क्रैम्प से छुटकारा पाया जा सकता है।
पीरियड के दौरान क्रैम्प ज्यादा हैं तो उसका उपचार हार्मोनल थेरेपी से भी किया जा सकता है।
पीरियड के दौरान अधिक पानी का सेवन करें।
कुछ घरेलू उपचार जो राहत दे सकते हैं:
पेट के निचले हिस्से में हीटिंग पैड लगाने से दर्द से राहत मिलती है।
जॉगिंग या योग जैसी एक्सरसाइज करें।
गर्म पानी से नहाएं
बॉडी की मालिश करवाना
मैन्स्ट्रुअल क्रैम्प का हर्बल उपचार: कई अध्ययनों में ये बात सामने आई है कि मैन्सट्रुअल क्रैम्प का उपचार करने में हर्बल चाय बेहद असरदार साबित होती है। कैमोमाइल चाय का सेवन पीरियड के दौरान होने वाली परेशानियों से निजात दिलाता है।


Next Story