- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- बसंत ऋतु में क्या...
लाइफ स्टाइल
बसंत ऋतु में क्या खाएं, क्या छोड़ें? आयुर्वेद से जानिए रात के भोजन के गोल्डन रूल्स
SHIDDHANT
10 Feb 2026 11:44 PM IST

x
Delhi दिल्ली। बसंत ऋतु का आगमन प्रकृति में नई ऊर्जा और रंग लेकर आता है, लेकिन आयुर्वेद के अनुसार यह समय स्वास्थ्य के लिए थोड़ा संवेदनशील भी होता है। दिन में बढ़ती गर्मी और रातों में हल्की ठंडक शरीर में 'कफ दोष' को सक्रिय कर देती है। अक्सर लोग शिकायत करते हैं कि बसंत की रातों में उन्हें पेट भारी होना, अपच या नींद में बाधा महसूस होती है।
आयुर्वेद के मुताबिक, सर्दियों के दौरान शरीर में जमा हुआ कफ सूरज की बढ़ती गर्मी से पिघलने लगता है। यदि रात में भारी, ठंडा या गरिष्ठ भोजन किया जाए, तो यह कफ और बढ़ जाता है और जुकाम, खांसी, पेट की समस्या और मेटाबॉलिज्म सुस्त होने जैसी परेशानियां पैदा होती हैं। इसलिए बसंत में हल्का और सुपाच्य भोजन करना बेहद जरूरी है।
रात के भोजन के लिए मूंग दाल की खिचड़ी सबसे अच्छा विकल्प है। यह हल्की और सुपाच्य होती है और पेट पर दबाव नहीं डालती। इसमें थोड़ी सोंठ पाउडर डालने से इसका गुण और बढ़ जाता है। भुनी हुई मौसमी सब्जियां जैसे लौकी, तोरई और परवल भी फाइबर से भरपूर होती हैं और कब्ज जैसी समस्या से बचाती हैं। बाजरे की रोटी शरीर की नमी और कफ को सोखने में मदद करती है, इसलिए इसे सीमित मात्रा में रात के भोजन में शामिल करना फायदेमंद है।
इसके अलावा अदरक और शहद का गुनगुना पानी पीना बसंत की रातों में श्वसन तंत्र को साफ रखने और कफ को पिघलाने का परंपरागत तरीका है। मेथी का साग या पराठा भी इस समय विशेष लाभकारी है, क्योंकि यह बढ़े हुए कफ को कम करता है और डायबिटीज या जोड़ों के दर्द वाले लोगों के लिए मददगार है। यदि आप दूध पीते हैं, तो बसंत में हल्दी वाला गुनगुना दूध ही लें, यह एलर्जी और सूजन से बचाता है।
जौ का सूप, सहजन की फली, पपीता और सोंठ-अजवाइन का तड़का भी रात के भोजन में शामिल किए जा सकते हैं। ये हल्के, सुपाच्य और कफ नाशक गुणों से भरपूर होते हैं। बसंत में खाने के कुछ गोल्डन रूल्स भी हैं। खाना जल्दी खाएं, रात 8 बजे तक खाना पूरा कर लें, ठंडे पानी से बचें और दही का सेवन न करें।
Tagsबसंत ऋतुआयुर्वेदकफ दोषबसंत में खानपानरात का भोजनसुपाच्य आहारमूंग दाल खिचड़ीसोंठभुनी सब्जियांलौकीतोरईपरवलबाजरे की रोटीअदरक शहद पानीमेथी सागहल्दी दूधजौ का सूपसहजनपपीतासोंठ अजवाइनपाचन तंत्रमेटाबॉलिज्मअपचकब्जजुकाम-खांसीस्वास्थ्य समाचारलाइफस्टाइल न्यूजजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





