लाइफ स्टाइल

रखना चाहते हैं अपनी आंखों का ख्याल, दिनचर्या में शामिल करें ये एक्सरसाइज

SANTOSI TANDI
13 April 2024 11:04 AM GMT
रखना चाहते हैं अपनी आंखों का ख्याल, दिनचर्या में शामिल करें ये एक्सरसाइज
x
कई-कई घंटों तक लगातार मोबाइल फोन से चिपके रहना, कंप्यूटर जॉब और गलत खान-पान की वजह से बहुत से लोगों को आंखों से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। दिन भर कंप्यूटर पर काम या देर तक पढ़ाई के दौरान आंखें सिर्फ थक ही नहीं जाती हैं बल्कि स्ट्रेस का असर उनकी रोशनी पर भी पड़ सकता है। ऐसे में आंखों का ख्याल रखना भी जरूरी हैं। सेहतमंद रहने के लिए तो सभी एक्सरसाइज की मदद लेते हैं, लेकिन बात जब आंखों की आती हैं तो सभी सोच में पड़ जाते हैं कि क्या किया जाए। तो हम आपको बता दें कि इसके लिए भी आप एक्सरसाइज की मदद ले सकते हैं। नजर के धुंधलेपन को कम करने और लाइट सेंसिटिविटी को बढ़ाने में आई एक्सरसाइजेज बहुत फायदेमंद साबित हो सकती हैं जिनके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं।
फोकस चेंज
यह एक्सरसाइज फोकस को सही रखने में मदद करती है। इसके लिए अपनी एक उंगली को आंखों से थोड़ा दूर रखें और उसे फोकस करें। अब इसे धीरे-धीरे चेहरे से दूर करें और फिर पास लाएं। उंगली पर फोकस करते रहें। इस प्रक्रिया को बार-बार दोहराएं।
रिलैक्सेशन एक्सरसाइज
आंखों को अधिक स्ट्रेस से राहत पहुंचाने के लिए यह कारगर एक्सरसाइज है। इसे आप कभी भी कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले दोनों हाथों को आपस में रगड़ें और फिर तेजी से आंखों पर रखें। आंखों के आगे अंधेरा रहना चाहिए। कुछ क्षण बाद हाथों को हटा लें और फिर धीरे-धीरे आंखें खोलें।
पलके झपकाएं
आंखों पर देर तक रहने वाले तनाव को कम करने के लिए यह बहुत आसान एक्सरसाइज है। कम से कम तीन से चार सेकंड तक अपनी पलकों को लगातार झपकाएं और फिर आंखें तेजी से बंद कर लें। कुछ सेकंड बाद आंखें खोलें। आप आराम महसूस करेंगे।
फिगर आठ
इस फोकस एक्सरसाइज करने के लिए किसी एक ऐसी चीज पर फोकस करें जो आपसे दस फीट दूर हो। अब कल्पना करें कि आपके सामने आठ नंबर है और उस पर लगातार फोकस करें। तीस सेकंड्स तक इस पर फोकस करने के बाद डायरेक्शन को बदलें।
20-20-20 नियम
स्क्रीन पर लगातार देखने से आपकी आंखों की मसल्स में दर्द हो सकता है। अपनी आंख की मसल्स को एक ब्रेक दें। कंप्यूटर या स्क्रीन का इस्तेमाल करते समय, प्रत्येक 20 मिनट के बाद 20 सेकेंड के लिए किसी दूर की वस्तु को देखें। ऐसा करने से आप पूरी लाइफ अपनी आंखों को हेल्दी रख सकती हैं।
आंखों को घुमाएं
यह एक्सरसाइज बहुत ही सिम्पल है। इसे करने के लिए अपने सिर को बिना मूव किए कई बार राइट और लेफ्ट दिशा में देखें। इसके बाद ऐसे ही ऊपर और नीचे की तरफ देखें।
फिल्टरिंग
फिल्टरिंग में आपको अपनी आईबॉल्स को बाएं से दाएं ओर ले जाना होता है। अपने बाएं कोने को देखें और फिर अपनी नजर को धीरे-धीरे विपरीत दिशा
Next Story