लाइफ स्टाइल

स्ट्रेच मार्क्स की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आजमाएं ये नुस्खे

Bharti sahu
6 Dec 2021 10:12 AM GMT
स्ट्रेच मार्क्स की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आजमाएं ये नुस्खे
x
जब किसी व्यक्ति के शरीर में तेजी के साथ बदलाव होता है तो स्ट्रेच मार्क्स आ जाते हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क । जब किसी व्यक्ति के शरीर में तेजी के साथ बदलाव होता है तो स्ट्रेच मार्क्स आ जाते हैं। अक्सर शरीर की ग्रोथ होने, वजन बढ़ने, प्रेग्नेंसी या स्किन को लगातार तेजी खरोचने से भी स्ट्रेच मार्क्स आते हैं। ये रेखाएं शरीर के कई हिस्सों में दिखाई दे सकती हैं, जिनमें बैली, हिप्स, थाइज और बैक शामिल हैं।

स्ट्रेच मार्क्स से निजात दिलाने के नाम पर बाजार में कई प्रोडक्टस मौजूद हैं। लेकिन जरूरी नहीं है कि यह सही हो। इसके अलावा केमिकल युक्त इन प्रोडक्ट्स के अपने साइड इफेक्ट होते हैं।

स्ट्रेच मार्क्स के कारण

गर्भावस्था

तेजी से वजन बढ़ना या घटना

कॉर्टिकोस्टेरॉयड दवाओं का सेवन

मस्कुलर बॉडी बनाने के कारण

स्ट्रेच मार्क्स दूर करेगा ये लेप

1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी, 5-10 नीम की पत्तियां, एक चौथाई चम्मच हल्दी पाउडर, थोड़ा सा एलोवेरा जेल डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। इसके बाद इसे स्ट्रेच मार्क्स में लगा लें और थोड़ी देर धूप पर बैठ जाएं। कुछ दिन इसे इस्तेमाल करने के बाद आपको फर्क जरूर नजर आ जाएगा।

स्ट्रेच मार्क्स के लिए औषधियां

स्वामी रामदेव के अनुसार स्ट्रेच मार्क्स से निजात पाने के लिए कायाकल्प वटी खाली पेट 1 गोली और खाने के बाद नीम और गिलोय वटी का सेवन करें।

स्ट्रेच मार्क्स के लिए प्राणायाम

इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए प्राणायाम काफी कारगर है। इसलिए रोजाना कपालभाति और अनुलोम विलोम 5 से लेकर 30 मिनट या इससे अधिक समय तक करें।

Next Story