लाइफ स्टाइल

शरीर में प्लेटलेट्स की कमी दूर करेंगे ये योगासन

Khushboo Dhruw
21 April 2024 4:15 AM GMT
शरीर में प्लेटलेट्स की कमी दूर करेंगे ये योगासन
x
लाइफस्टाइल : शरीर में प्लेटलेट्स (Platelets) की संख्या का सही होना बहुत जरूरी होता है। अगर शरीर में प्लेटलेट्स घट जाए तो इम्यूनिटी कम हो जाती है, ब्लीडिंग, लिवर, फेफड़ों में इंफेक्शन जैसी समस्या होने लगती है। प्लेटलेट्स हमारे शरीर में बोन मैरो से बनने वाले ब्लड सेल्स होते हैं, जो खून में थक्का बनाते हैं औऱ खून को बहने से रोकते हैं। इसलिए प्लेटलेट्स की संख्या सामान्य होना बहुत जरूरी होती है।
प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए ट्रीटमेंट का सहारा ले सकते हैं या कुछ फूड आइटम्स को अपने डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसके आलावा आप कुछ योगासन का सहारा भी ले सकते हैं। इन योगासन को रोजाना करने से आसानी से प्लेटलेट्स बढ़ाए जा सकते हैं-
ताड़ासन
ब्लड में प्लेटलेट्स काउंट बढ़ाने के लिए रोजाना ताड़ासन कर सकते हैं। इसके करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर पर सीधे खड़े हो जाएं और पैरों के बीच थोड़ा गैप रखें। अब दोनों हाथों को जोड़कर ऊपर की ले जाएं और उंगलियों को एक दूसरे में फंसा कर गहरी सांस लेते हुए हथेली आसमान की दिशा की ओर ले जाएं। अब पैर की एड़ियों को उठाते हुए पंजे पर आ जाए। अब पंजों पर जोर देते हुए हाथों को ऊपर की ओर खींचे। कुछ देर बाद सामान्य स्थिति में आ जाएं।
वज्रासन
वज्रासन करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर घुटनों को पीछे की ओर मोड़कर बैठ जाएं। अब अपने हिप को अपनी एड़ी पर रख लें। दोनों पैर एक दूसरे से दूर रखें। अब अपने सिर, गर्दन और रीढ़ की हड्डी को एक सीधे रखें और अपनी हथेलियों को अपने जांघो पर रख लें। कुछ देर तक ऐसे बैठे रहें फिर सामान्य स्थिति में आ जाएं।
त्रिकोणासन
करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर खड़े हो जाएं और पैरों के बीच थोड़ा गैप रखें। अब गहरी सांस लेते हुए अपने राइट पैर को बाहर की ओर मोड़ें और सांस छोड़ते हुए अपने शरीर को राइट ओर मोड़ें। अब लेफ्ट हाथ एक साथ ऊपर और राइट हाथ से फर्श को छुएं। दोनों हाथ एक सीध में रखें। सांस लेते हुए वापस पहले वाली स्थिति में आ जाएं और फिर दूसरी तरफ भी यही दोहराएं।
Next Story