लाइफ स्टाइल

Sweet dish: सेहत के लिए वरदान है अलसी का हलवा

Sarita
9 Jun 2025 8:40 AM IST
Sweet dish: सेहत के लिए वरदान है अलसी का हलवा
x
Sweet dish: सेहत के लिए फायदेमंद अलसी का हलवा बनाने के लिए आपको हाफ कप हल्के भुने और दरदरे पिसे हुए अलसी के बीज, एक-चौथाई कप गेहूं या फिर ओट्स का आटा, हाफ कप गुड़, दो कप दूध, दो स्पून घी, हाफ छोटी स्पून इलायची पाउडर, दो स्पून कटे हुए काजू, बादाम, अखरोट और एक स्पून किशमिश की जरूरत पड़ेगी।
पहला स्टेप- सबसे पहले कड़ाही में अलसी के बीजों को धीमी आंच पर हल्का गोल्डन होने तक भून लीजिए। जब अलसी के बीज ठंडे हो जाएं, तब आपको इन्हें मिक्सर में दरदरा पीस लेना है।
दूसरा स्टेप- अब कड़ाही में घी गर्म कर इसमें गेहूं या फिर ओट्स का आटा एड करें और फिर इसे धीमी आंच पर गोल्डन होने तक भून लीजिए।
तीसरा स्टेप- आटे को प्लेट में निकालकर अलग रख दीजिए। इसके बाद कड़ाही में बॉइल्ड दूध निकाल लीजिए और फिर गुड़ एड कर इसे हल्की आंच पर पिघलने दीजिए।
चौथा स्टेप- अब भुने हुए आटे और अलसी के दरदरे पाउडर को इसी कड़ाही में डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिए।
पांचवां स्टेप- अब आपको इस कड़ाही में धीरे-धीरे करके दूध का मिक्सचर एड कर मिलाते रहना है। आपको इस मिक्सचर को अच्छी तरह से पका लेना है।
छठा स्टेप- आखिर में आप हलवे में बारीक कटे हुए ड्राई फ्रूट्स और इलायची पाउडर को मिक्स कर सकते हैं। हलवे की कंसिस्टेंसी को ठीक करने के लिए आप गर्म दूध का इस्तेमाल कर सकते हैं।
अलसी का हलवा आपकी सेहत के लिए वरदान साबित हो सकता है। कोलेस्ट्रॉल और ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए अलसी के हलवे का सेवन किया जा सकता है। वेट लॉस से लेकर गट हेल्थ को सुधारने तक, अलसी का हलवा आपकी सेहत को ढेर सारे फायदे पहुंचा सकता है।
Next Story