- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Summer Tips: गर्मियों...
लाइफ स्टाइल
Summer Tips: गर्मियों में ट्राई करें खीरे से बनी ये डिश, शरीर रहेगा हाइड्रेट
Sarita
25 May 2025 12:54 PM IST

x
Summer Tips: खीरे में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और जरूरी विटामिन और मिनरल्स होते हैं। इससे आपका शरीर एनर्जी से भरपूर रहता है। साथ ही इसमें पानी की मात्रा ज्यादा होती है, जिसके कारण शरीर का हाइड्रेशन बना रहता है। इसे आप गर्मियों की डाइट में अलग-अलग तरीके से शामिल कर सकते हैं। आप खीरे से बनी कई तरह की डिश को आप गर्मियों में जरूर ट्राई करें।
खीरे की स्मूदी:
खीरे की स्मूदी हेल्दी और जल्दी बनने वाली डिश है। इसे बनाने के लिए पुदीना, दही और शहद के साथ मिलाएं, ये ड्रिंक शरीर के लिए हेल्दी और आपके पेट के लिए अच्छा माना जाता है। इसका टेस्ट बढ़ाने के लिए आप इसमें अदरक या चिया सिड्स को भी एड कर सकते हैं। ये आपके दिन की सही शुरुआत करने के लिए एक अच्छा ऑप्शन है।
खीरे सैंडविच:
गर्मियों में खीरे का सैंडविच एक बेहतरीन डिश है। इसके लिए आप कद्दूकस किया हुआ खीरा, दही और पुदीने को खीरे में मिला कर पेस्ट बना लें। इसके बाद इसे ब्रेड के स्लाइस के बीच भर कर तैयार कर सकते हैं। इसे खाने के पहले आप कुछ देर के लिए फ्रिज में रख दें। इसके बाद इसे आप चटनी के साथ मिलाकर खाएं।
खीरे का सूप:
गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए खीरे का सूप एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इसे बनाने के लिए खीरे को ग्रीक दही, लहसुन और नींबू के रस के साथ मिलाकर एक सॉफ्ट और आरामदायक सूप तैयार कर सकते हैं। इसे बनाने के बाद इसे ठंडा करने के लिए फ्रिज में रख दें और इसके बाद इसका अनंद लें। ये हेल्दी और हाइड्रेटिंग सूप गर्मी से राहत दिलाने में मदद करता है और पेट को भी ठंडा रखता है।
खीरे का सलाद:
खीरे का सलाद टेस्टी और हेल्दी ऑप्शन है। इसके लिए खीरे के स्लाइस को सोया सॉस, चीनी, तिल के तेल और मसालों के एक चटपटे मिश्रण में मैरीनेट करें। थोड़ी देर नमक में भिगोने के बाद इसे आप फ्रिज में रखकर ठंडा कर लें। कुछ ही समय में ये खाने के लिए तैयार हो जाएगा और आप इसे सुबह के नाश्ते में शामिल कर सकते हैं।
क्लासिक खीरे का रायता गर्मियों का एक बेहतरीन डिश है, जो हर किसी को पसंद आता है। कई लोग इसे साइट डिश रूप में शामिल करते हैं। इसे बनाने के लिए दही का इस्तेमाल किया जाता है, जो एक ठंडा और प्रोबायोटिक से भरपूर होता है। इससे आपका पेट हेल्दी बना रहता है। इसे खाली पेट खाने से डाइजेशन सिस्टम को आराम मिलता है और शरीर एनर्जी से भरपूर रहता है।
TagsSummerगर्मियोंखीरेडिशशरीरहाइड्रेटSummersummercucumberdishbodyhydrateजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





