लाइफ स्टाइल

Skin Care Tips: घुटनों का कालापन हटाएं, इस्तेमाल करें ये नुस्खे

Sarita
23 Aug 2025 10:38 AM IST
Skin Care Tips: घुटनों का कालापन हटाएं, इस्तेमाल करें ये नुस्खे
x
Skin Care Tips: कई बार इन प्रोडक्ट का इस्तेमाल स्किन को नुकसान भी पहुंचाता है. घुटनों का कालापन एक आम समस्या है जिससे कई लोग परेशान रहते हैं. कई बार घुटनों का कालापन के कारण लोगों का आत्मविश्वास भी कम होता है. अगर आप भी समस्या से परेशान हैं तो आप इस आर्टिकल में बताए गए तरीकों का इस्तेमाल कर इस परेशानी से राहत पा सकते हैं. कुछ आसान और असरदार घरेलू उपायों से आप घुटनों की रंगत को निखार सकते हैं. तो आइए जानते हैं इन तरीकों के बारे में|
नींबू और शहद का करें इस्तेमाल :
अगर आप भी घुटनों का कालापन से परेशान हैं तो आपको नींबू और शहद का इस्तेमाल करना चाहिए. नींबू एक नैचुरल ब्लीच है. इसको बनाने के लिए आप नींबू के रस में शहद को मिलाएं. इसको घुटनों पर लगाएं और कुछ देर तक रब करें और थोड़ी देर के लिए इसे छोड़ दें. फिर इसे आप पानी से धोकर साफ कर लें|
दही और बेसन से मिलेगा फायदा:
दही और बेसन का इस्तेमाल स्किन केयर में बहुत पहले से होता आ रहा है. घुटनों के कालेपन से छुटकारा पाने के लिए आप दही और बेसन का इस्तेमाल कर सकते हैं. आप दही और बेसन का पेस्ट तैयार कर लें और इसे घुटनों पर लगाएं. इसको आप करीब 20 मिनट तक रहने दें और फिर पानी से धो लें|
घुटनों के कालेपन को दूर करने के लिए आप हल्दी का इस्तेमाल कर सकते हैं. हल्दी त्वचा के रंगत को निखारने में मददगार है. आप हल्दी और दूध से एक पेस्ट को तैयार करें. इसे आप घुटनों पर लगाएं और फिर कुछ देर के बाद धो ले|
Next Story