छत्तीसगढ़

पटरी पर बैठा युवक, ट्रेन आने से कटा

Nilmani Pal
23 Aug 2025 10:24 AM IST
पटरी पर बैठा युवक, ट्रेन आने से कटा
x
छग

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम लोखंडी में शुक्रवार सुबह रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार उस्लापुर और घुटकू स्टेशन के बीच लोखंडी ट्रैक पर वह शख्स पटरी पर बैठा हुआ था। इसी दौरान सामने से आ रही मेमू लोकल सवारी ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही सकरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है। सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta . com पर।

Next Story
null