- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Skin Care : स्किन के...
लाइफ स्टाइल
Skin Care : स्किन के लिए बहुत फायदेमंद हैं दलिया से बने ये फेसपैक, जाने बनाने का तरीका
Sarita
30 Oct 2025 10:06 AM IST

x
Skin Care : यह स्किन को नैचुरल रूप से एक्सफोलिएट करता है, नमी बरकरार रखता है और त्वचा को मुलायम बनाता है.
आज हम यहाँ कुछ असरदार दलिया फेस पैक के बारे में बता रहे हैं जिन्हें आप घर पर आसानी से बना सकती हैं|
दलिया और दही फेस पैक – निखार और ग्लो के लिए
सामग्री – 2 चम्मच दलिया (ओट्स),1 चम्मच दही,1 चम्मच शहद
विधि – दलिया को थोड़ा दरदरा पीस लें. इसमें दही और शहद मिलाकर पेस्ट तैयार करें. चेहरे पर लगाएं और 15–20 मिनट बाद हल्के हाथों से रगड़ते हुए धो लें. ये त्वचा को डीप क्लीन करता है, डलनेस हटाता है और नैचुरल ग्लो देता है.
दलिया और शहद फेस पैक – ड्राई स्किन के लिए
सामग्री – 2 चम्मच दलिया,1 चम्मच शहद,थोड़ा-सा गुलाब जल
विधि -
सभी सामग्री मिलाकर फेस पैक तैयार करें और 15 मिनट तक चेहरे पर रखें. स्किन को मॉइस्चर देता है, ड्राईनेस और पपड़ीपन दूर करता है.
दलिया और नींबू फेस पैक – टैनिंग हटाने के लिए
सामग्री – 2 चम्मच दलिया,1 चम्मच नींबू का रस,थोड़ा-सा दही.
विधि -
सभी सामग्री मिलाकर लगाएं और सूखने पर ठंडे पानी से धो लें. टैनिंग, दाग-धब्बे और पिग्मेंटेशन को कम करने में मदद करता है.
दलिया और एलोवेरा जेल फेस पैक – संवेदनशील त्वचा के लिए
सामग्री – 2 चम्मच दलिया,1 चम्मच एलोवेरा जेल,थोड़ा सा दूध
विधि
– मिश्रण तैयार कर चेहरे पर लगाएं, 15 मिनट बाद धो लें. स्किन को ठंडक देता है, लालिमा और जलन कम करता है.
दलिया और दूध फेस पैक – क्लीन और सॉफ्ट स्किन के लिए
सामग्री – 2 चम्मच दलिया,आवश्यकतानुसार दूध
विधि
– दोनों को मिलाकर चेहरे पर लगाएं, सूखने पर हल्के हाथों से स्क्रब करें और पानी से धो लें. डेड स्किन हटाता है और चेहरे को मुलायम बनाता है.
TagsSkin Careस्किनफायदेमंददलियाफेसपैकSkinBenefitsOatmealFace Packजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





