छत्तीसगढ़

डाकबाला ने मौत को लगाया गले

jantaserishta.com
30 Oct 2025 9:50 AM IST
डाकबाला ने मौत को लगाया गले
x
छत्तीसगढ़.
कोण्डागांव: छत्तीसगढ़ के कोण्डागांव जिले के बुनागांव में बुधवार को डाकघर में कार्यरत डाकबाला ने अपने ही किराए के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका बीते 10 महीने से बुनागांव में रहकर डाकबाला के रूप में कार्यरत थी।
जानकारी के अनुसार, मृतका मोहला-मानपुर क्षेत्र की निवासी थी और लगभग 10 महीने से बुनागांव में किराए के मकान में रहकर डाकघर में सेवाएं दे रही थी। आज उसे आसपास के लोगों ने कमरे के अंदर फंदे से लटका देखा, जिसके बाद सिटी कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई।
 सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक तौर पर यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story