- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Skin Care: ओट्स से बने...
लाइफ स्टाइल
Skin Care: ओट्स से बने ये फेस पैक त्वचा की सभी समस्याओं से दिलाएंगे छुटकारा
Sarita
10 Jun 2025 11:55 AM IST

x
Skin Care: ओट्स में सैपोनिन होता है जो त्वचा को एक्सफोलिएट करने, गंदगी और मृत त्वचा कोशिकाओं को हटाने में मदद करता है। आज इस कड़ी में हम आपको ओट्स से बने कुछ ऐसे फेस पैक के बारे में बताने जा रहे हैं जो स्किन की तमाम समस्याओं से छुटकारा दिलाएंगे। आइये जानते हैं इन फेस पैक के बारे में|
ओट्स और हल्दी का फेस पैक:
ये पैक बनाने के लिए कटोरी में 1 चम्मच ओट्स, आधा छोटा चम्मच हल्दी और 1 चम्मच चंदन पाउडर सभी चीजों को लेकर पेस्ट बनाएं। अब इस पेस्ट को चहरे पर 5 से 10 मिनट के लिए लगा रहने दें। उसके बाद नॉर्मल पानी से चेहरे को वॉश करें। ये पैक स्किन पर पिंपल्स को दूर करके स्किन की रंगत में भी सुधार करेगा। ध्यान रखें अगर आपके चेहरे पर पिंपल्स हैं, तो इस पैक को चेहरे पर हटाते समय जरा सा भी न रगड़ें। इस पैक को हफ्ते में एक बार आसानी से लगाया जा सकता है।
ओट्स और बादाम का फेस पैक:
अगर तेज धूप में रहने के कारण आपकी स्किन टैन हो गई है तो आप बादाम और ओट्स फेस पैक बना सकते हैं। इसके लिए दो चम्मच ओटमील में एक चम्मच बादाम पाउडर और दूध मिक्स करें। अब इस फेस पैक को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाकर 10 से 15 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद पानी से चेहरे को धो लें। इस फेस पैक से आपके चेहरे की टैनिंग हटेगी और आपको दमकती त्वचा मिलेगी।
ओट्स और एलोवेरा का फेस पैक:
ये पैक स्किन को ग्लोइंग बनाने के साथ स्किन से एक्सट्रा ऑयल को भी हटाएगा। ये पैक बनाने के लिए 1 चम्मच ओट्स को मिक्सी में पीस कर पाउडर बना लें। अब इस पाउडर में 1 चम्मच एलोवेरा जैल को मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बनाए। अब इस पैक को स्किन पर 10 मिनट के लिए लगा रहने दें। उसके बाद नॉर्मल पानी से वॉश करें।
ओट्स और दही का फेस पैक:
ये पैक स्किन को माश्चराइज करने के साथ बढ़ती उम्र के निशानों को भी कम करने में मदद करेगा। इस फेस पैक को बनाने के लिए 1 चम्मच दही, 1 चम्मच ओटमील पाउडर और 1 केला मैश किया हुआ तीनों को मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर 5 से 10 मिनट के लिए लगा कर छोड़ दें। इस पैक को 15 दिन में एक बार आसानी से लगा सकते हैं।
ओट्स और चावल के आटे का फेस पैक:
ओट्स पाउडर बनाने के लिए ओट्स को पीस लें। एक बाउल में ओटमील पाउडर और चावल का आटा समान मात्रा में लें। इसमें थोड़ा सा कच्चा दूध मिलाएं। फेस पैक तैयार करने के लिए दोनो सामग्रियों को एक साथ मिलाएं। इसकी एक समान परत चेहरे और गर्दन पर लगाएं। इसे त्वचा पर 20-30 मिनट तक लगा रहने दें। इसके बाद इसे ताजे पानी से धो लें। हफ्ते में 2-3 बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
TagsSkin Careओट्सफेस पैकत्वचासमस्याओंछुटकाराSkin CareOatsFace PackSkinProblemsGet rid ofजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





