- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Semolina Pancake:...

x
Semolina Pancake: आम तौर पर देखने में आता है कि नाश्ते में क्या बनाएं ये सबसे बड़ी समस्या होती है। कई बार बच्चे नई-नई डिश बनाने की फरमाइश करते हैं। यह रेसिपी बहुत अच्छी चोइस है। इसके साथ ही आप खाने में क्या बनाएं की टेंशन से भी मुक्त हो सकते हैं। इसमें दही, सब्जियां और सूजी का इस्तेमाल किया जाता है जो बच्चों के टिफिन में देने के लिए भी एक परफेक्ट ऑप्शन बन सकता है। अगर आप बिना ज्यादा समय और एनर्जी बर्बाद किए कुछ हेल्दी तैयार करना चाहते हैं तो इस डिश को ट्राई करके देखें।
सामग्री (Ingredients
1 कप सूजी
1/2 कप पानी
1 छोटी शिमला मिर्च (हरी मिर्च)
नमक आवश्यकतानुसार
2 बड़े चम्मच धनिया पत्ती
1/2 कप दही
1 गाजर
1 प्याज
1/2 चम्मच काली मिर्च
1 चम्मच वनस्पति तेल
विधि (Recipe)
- सूजी को एक कटोरे में डालें। अब इसमें दही और पानी मिलाएं।
- मिश्रण में नमक और काली मिर्च मिला दें। बैटर तैयार करने के लिए अच्छी तरह मिलाएं।
- अब सभी सब्जियों को बारीक काट लें और सूजी के मिश्रण में मिला दें।
- अब इसमें कटी हुई धनिया पत्ती डालकर अच्छे से मिलाएं। अब आपका बैटर तैयार है।
- एक नॉन-स्टिक पैन गरम करें और पैन में 1/2 छोटी चम्मच तेल डालें।
- अब पैन में 2 कलछी बैटर डालें। गोलाकार पैनकेक बनाने के लिए थोड़ा फैलाएं।
- दोनों तरफ से सुनहरा भूरा होने तक पकाएं। सूजी पैनकेक को टोमेटो केचप और पुदीने की चटनी के साथ परोसें।
TagsSemolina Pancakeहेल्दीडिशSemolina PancakeHealthyDish जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





