जनता से रिश्ता दफ्तर में 79वें स्वतंत्रता दिवस मनाया गया, प्रबंध संपादक ने किया ध्वजारोहण

रायपुर। जनता से रिश्ता अख़बार दफ्तर में 79वें स्वतंत्रता दिवस मनाया गया, प्रबंध संपादक पप्पू फरिश्ता ने ध्वजारोहण किया। आज देशभर में हर्षोल्लास के साथ आजादी का 78वां वर्षगाँठ मनाया जा रहा है। राज्यों में जहां मुख्यमंत्री ध्वजारोहण कर रहें हैं तो वही जनप्रतिनिधि और अधिकारीगण भी नियत स्थानों पर झंडा फहराकर सलामी ले रहे है। ध्वजारोहण के दौरान राज. संपादक ज़ाकिर घुरसेना, शैलेन्द्र कुमार सिंह, विक्की प्रजापति, कमल, नीलमणी, तुलसी, तारा, संतोषी, प्रीत, मुस्कान, पुष्पांजलि, भारती, किरण, सरिता, शुभी, कल्याणी, मोनिसा , मानसी , राधा, निकिता , अंकिता और मीरा गुप्ता, उपस्थित थे।
आजादी का ये पर्व सामूहिक सिद्धियों और गौरव का पर्व है। हृदय उमंग से भरा हुआ है। देश एकता की भावना को मजबूती दे रहा है। 140 करोड़ देशवासी तिरंगे के रंग में रंगे हैं। हर घर तिरंगा है। भारत के हर कोने से, हिमालय हो या रेगिस्तान हो या समुद्र तट हो, हर तरफ एक ही गूंज है- हमारी प्राण से भी प्यारी मातृभूमि का जयगान है।'





