भारत

नर्सिंग होम में खलबली, नर्स का शव रहस्यमय परिस्थितियों में मिला

jantaserishta.com
15 Aug 2025 10:53 AM IST
नर्सिंग होम में खलबली, नर्स का शव रहस्यमय परिस्थितियों में मिला
x
सांकेतिक तस्वीर
जांच जारी.
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में एक नर्सिंग होम में 24 वर्षीय नर्स का शव रहस्यमय परिस्थितियों में मिला है. शुक्रवार को पुलिस ने बताया कि सिंगूर स्थित नर्सिंग होम की तीसरी मंजिल के एक कमरे में उसका शव छत से लटका हुआ पाया गया.
मृतक नर्स पूर्वी मेदिनीपुर जिले के नंदीग्राम की रहने वाली थी और उसने सिर्फ चार दिन पहले ही इस नर्सिंग होम में नौकरी शुरू की थी. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. एक अधिकारी ने पीटीआई से बात करते हुए कहा, “पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हम आगे की कार्रवाई करेंगे.”
पीड़िता के परिवार ने आरोप लगाया है कि नर्सिंग होम में चल रही अनियमितताओं का पर्दाफाश करने के कारण उसकी यौन उत्पीड़न के बाद हत्या कर दी गई. परिवार का कहना है कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि एक सुनियोजित हत्या है.
दूसरी ओर, नर्सिंग होम प्रबंधन ने इन आरोपों को खारिज करते हुए दावा किया है कि नर्स ने आत्महत्या की है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, ताकि मौत के सही कारणों का पता चल सके. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी.
घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है. विपक्षी भाजपा और सीपीआई (एम) ने विरोध प्रदर्शन करते हुए आरोप लगाया है कि यह हत्या का मामला है. वहीं, स्थानीय टीएमसी विधायक और राज्य मंत्री बेचाराम मन्ना ने कहा है कि अगर पुलिस जांच में किसी भी तरह की गड़बड़ी पाई जाती है, तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story