- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Recipe: आंवले के अचार...
लाइफ स्टाइल
Recipe: आंवले के अचार या जैम की जगह लें सब्जी का मजा, ये हेल्दी और टेस्टी डिश बनाना भी बेहद आसान है
Sarita
11 Jun 2025 11:35 AM IST

x
Recipe: आम तौर पर लोग आंवले की चटनी, मुरब्बा, अचार बनाते हैं, लेकिन आज हम आपको इसकी सब्जी बनाना बताएंगे। इसे रोटी या चावल के साथ खा सकते हैं। इस ड्राई सब्जी को बनाना बेहद आसान है। इसके लिए जो सामग्री चाहिए, वह आपको किचन में मिल जाएगी। यह पौष्टिक होने के साथ ही बिल्कुल अचार सा स्वाद देगी। आप इस सब्जी को बनाकर रख लें और हर दिन एक आंवला खाते रहें।
सामग्री (Ingredients)
आंवला - 15-20
हल्दी पाउडर - 1 चम्मच
साबुत जीरा - आधा छोटा चम्मच
काली मिर्च पाउडर - 1/2 चम्मच
नमक - स्वादानुसार
हींग - आवश्यकतानुसार
तेल - 1 चम्मच
- सबसे पहले आंवले को अच्छी तरह से पानी से धो लें। अब चाकू की मदद से आंवले पर वर्टिकल चीरा लगा लें।
- एक कड़ाही में तेल डालकर गरम करें। इसमें जीरा और हींग डाल दें। अब सभी आंवले को डाल दें और एक मिनट तक चलाएं।
- अब इसमें आप काली मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, नमक डाल दें और अच्छी तरह से मिक्स करें।
- थोड़ा सा पानी डालें और 7 से 10 मिनट के लिए पकाएं। जब आंवला पककर मुलायम हो जाए तो गैस बंद कर दें।
- इसे आप किसी टाइट कंटेनर में कई दिनों तक स्टोर करके रख सकते हैं।
Tagsआंवलेअचारजैमसब्जीहेल्दीटेस्टीडिशAmlapicklejamvegetablehealthytastydish जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





