लाइफ स्टाइल

Raita Recipes: गर्मियों में शरीर को रखना है ठंडा तो डाइट में जरूर शामिल करें रायता, यहां जानें रेसिपी

Sarita
24 March 2025 12:22 PM IST
Raita Recipes: गर्मियों में शरीर को रखना है ठंडा तो डाइट में जरूर शामिल करें रायता, यहां जानें रेसिपी
x
Raita Recipes: रायता में मौजूद दही में प्रोबायोटिक्स डाइजेस्टिव सिस्टम को मजबूत बनाते हैं और पेट को हल्का रखते हैं। आज की इस खबर में हम आपको हेल्दी और टेस्टी रायते बनाने की आसान रेसिपी बताते हैं, जो गर्मी में आपके खाने को और लजीज और मजेदार बना देगी।
बूंदी रायता :
बूंदी का रायता झटपट और काफी आसानी से बन जाता है। यह रायता खाने में हल्का और मसालों से भरपूर होता है। बूंदी का मिक्सचर इसे और स्वादिष्ट बना देता है। बूंदी के रायते के लिए आपको काफी सामग्री की जरूरत भी नहीं होती है। इसके लिए आपको 1 कप दही और आधा कप बूंदी की जरूरत होती है। इन दोनों को मिलाकर इसमें आधा छोटा चम्मच जीरा पाउडर मिक्स कर दीजिए और आधा चम्मच नमक, लाल मिर्च और आधा चम्मच काला नमक मिला दीजिए फिर इसे खान के साथ परोस लें।
खीरा और दही की जोड़ी गर्मी में शरीर को इंस्टेंट ठंडक पहुंचाती है। यह रायता हेल्दी और हाइड्रेटिंग होता है। इसके लिए आपको सबसे पहले अच्छे से दही फेंट लेनी है। फिर खीरे को अच्छे से कद्दूकस भी कर लेना है। दही में खीरा मिला दें और नमक सहित सारे मसाले भी डाल दें। फिर इसको गार्निश करने के लिए ऊपर से धनिया मिला दें और फिर फ्रिज में ठंडा कर लें। इसे खाकर आपका दिन बन जाएगा
Next Story