लाइफ स्टाइल

Oats Methi Chilla: ठंड के मौसम में ओट्स और मेथी से बनाएं स्वादिष्ट चीला

Sarita
16 Jan 2026 12:59 PM IST
Oats Methi Chilla: ठंड के मौसम में ओट्स और मेथी से बनाएं स्वादिष्ट चीला
x
Oats Methi Chilla: ठंड के मौसम में लोग मेथी के पत्तों से बने पकवान खाना पसंद करते हैं. इस सीजन में लोग खासकर मेथी के पराठे नाश्ते में बनाना और खाना पसंद करते हैं. अगर हर बार पराठे खाकर आपका भी मन भर गया है तो आप नाश्ते में ओट्स मेथी चीला बना सकते हैं. ये बनाने में भी आसान है और इसका स्वाद भी लाजवाब होता है. आइए इस आर्टिकल से जानते हैं ओट्स मेथी चीला बनाने की आसान विधि|
सामग्री :
ओट्स- 1 कप
मेथी के पत्ते- 1 कप (बारीक कटी हुई)
प्याज- 1 (बारीक कटा हुआ)
हरी मिर्च- 1 (बारीक कटी हुई)
अदरक- 1 चम्मच (कद्दूकस किया हुआ)
नमक- स्वादानुसार
हल्दी पाउडर- आधा छोटा चम्मच
पानी- जरूरत के अनुसार
तेल- जरूरत के अनुसार
लाल मिर्च पाउडर- आधा चम्मच
धनिया पाउडर- 1 चम्मच
बेसन- 2 बड़े चम्मच
ओट्स मेथी चीला को कैसे तैयार करें?
ओट्स मेथी चीला बनाने के लिए सबसे पहले आप मिक्सी जार में ओट्स को डालकर पीस लें. इसे आप एक बर्तन में डाल दें.
अब इसमें कटी हुई मेथी, प्याज, बारीक कटी हुई हरी मिर्च, कद्दूकस किया हुआ अदरक और धनिया पत्ती को डाल दें. इसके बाद बेसन, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और स्वादानुसार नमक डाल दें.
फिर पानी डालकर चीला का घोल तैयार कर लें.
अब आप तवा को गर्म करें और थोड़ा सा तेल लगा लें. इसके बाद एक बड़े चम्मच की मदद से आप घोल को तवे पर डालें और इसे गोल आकार में फैला लें. एक चम्मच तेल डाल दें और चीला को दोनों तरफ से पका लें. इस तरीके से आप बचे हुए घोल से सारे चीला को तैयार कर लें.
ओट्स मेथी चीला को हरी चटनी, अचार या टमाटर की चटनी के साथ गरमा-गरम सर्व करें|
Next Story