छत्तीसगढ़

बीजेपी में नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया 19 जनवरी से

Nil dhankar
16 Jan 2026 12:19 PM IST
बीजेपी में नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया 19 जनवरी से
x

रायपुर/दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया 19 जनवरी से शुरू होगी. बीजेपी के केंद्रीय चुनाव अधिकारियों के मुताबिक, 19 जनवरी को नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे, जबकि 20 जनवरी को नए अध्यक्ष के नाम की औपचारिक ऐलान कर दिया जाएगा.

मौजूदा वक्त में पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन इस पद के लिए मुख्य दावेदार हैं और उनके निर्विरोध चुने जाने की पूरी उम्मीद है. नामांकन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह और निवर्तमान अध्यक्ष जेपी नड्डा प्रस्तावक के रूप में मौजूद रह सकते हैं.

बीजेपी चीफ चुनाव प्रक्रिया के लिए बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों, प्रदेश अध्यक्षों और राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों को दिल्ली बुलाया गया है. 46 वर्षीय नितिन नबीन अगर अध्यक्ष चुने जाते हैं, तो वह बीजेपी के इतिहास के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे. यह चुनाव जेपी नड्डा के लंबे कार्यकाल के बाद संगठन में बड़े बदलाव का संकेत है.

Next Story
null