- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Oats Ice KulfiRecipe:...
लाइफ स्टाइल
Oats Ice KulfiRecipe: गर्मियों में ट्राई करें ओट्स से बनी ये हेल्दी कुल्फी
Sarita
13 May 2025 11:47 AM IST

x
Oats Ice KulfiRecipe: क्या आपने कभी ओट्स कुल्फी खाई है? अगर आपको भी कुल्फी पसंद है तो यह एक हेल्दी और टेस्टी ऑप्शन हो सकता है, जो गर्मियों में ठंडक के साथ-साथ पोषण भी देता है। आइए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी।
सामग्री:
ओट्स – 1/2 कप
दूध – 2 कप (फुल क्रीम बेहतर रहेगा)
कंडेंस्ड मिल्क – 1/2 कप
चीनी – 1–2 टेबलस्पून (स्वादानुसार)
इलायची पाउडर – 1/2 टीस्पून
ड्राई फ्रूट्स – बादाम, पिस्ता, काजू (कटे हुए)
केसर के धागे – कुछ
सबसे पहले ओट्स को एक पैन में हल्का सा भून लें जब तक कि हल्की खुशबू न आने लगे.
अब एक बर्तन में दूध गरम करें और उसमें भुने हुए ओट्स डालें.
दूध को धीमी आंच पर पकाएं ताकि ओट्स अच्छे से पक जाएं और मिश्रण गाढ़ा हो जाए.
अब इसमें कंडेंस्ड मिल्क, इलायची पाउडर और कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालें. स्वादानुसार थोड़ी चीनी भी डाल सकते हैं.
अब इसमें केसर के धागे डालें और 2–3 मिनट तक और पकाएं. जब मिश्रण गाढ़ा होकर कुल्फी जैसी कंसिस्टेंसी में आ जाए, तो गैस बंद कर दें और ठंडा होने दें.
ठंडा होने के बाद इस मिश्रण को कुल्फी मोल्ड्स में भरें और कम से कम 6–8 घंटे या रातभर के लिए फ्रीज़र में रखें.
जम जाने के बाद मोल्ड से निकालें और सर्व करें|
TagsOatsIce Kulfiगर्मियोंओट्सहेल्दीकुल्फीजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





