- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Nautapa 2025: शरीर को...
लाइफ स्टाइल
Nautapa 2025: शरीर को ठंडा रखेंगी ये 5 चीजें, लू से बचने में मिलेगी मदद
Sarita
18 May 2025 8:45 AM IST

x
Nautapa 2025: इस बार नौतपा 25 मई से 8 जून तक रहेगा। ऐसे मौसम में अपनी हेल्थ का ध्यान रखना सबसे ज्यादा जरूरी हो जाता है, खासकर के वे लोग लोग जो पहले ले ही बीमार हो। सेहत के साथ-साथ खानपान का ख्याल रखना बहुत जरूरी है। ज्यादा गर्मी के कारण डिहाइड्रेशन और थकान की समस्या बढ़ जाती है। आइए जानते हैं कि इन समस्याओं से बचने के लिए आप अपनी डाइट में किन-किन फूड को शामिल कर सकते हैं|
नारियल पानी:
नारियल पानी गर्मियों में काफी फायदेमंद होता है। इसे मीठे ड्रिंक का एक नेचुरल बेहतर ऑप्शन माना जाता है। गर्मियों ये आपको लू से बचाने में करता है। इसके साथ ही ये आपके ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल करने में मदद करता है, खासकर गर्मी में पसीना आने के बाद।
पत्तेदार साग:
पालक और लेट्यूस जैसी गर्मियों की हरी सब्जियों में नाइट्रेट की मात्रा ज्यादा होती है, जो शरीर में नाइट्रिक ऑक्साइड में बदल जाती है और ब्लड वेसल्स को कंट्रोल करते हुए शरीर को ठंडा रखने में मदद करते हैं। इसके साथ ही पत्तेदार साग मैग्नीशियम और पोटेशियम से भी भरपूर होते हैं, जो हार्ट को भी हेल्दी रखने में मदद करते हैं।
तरबूज:
तरबूज गर्मियों में सबसे ज़्यादा पसंद किया जाने वाला फल है, जिसमें 90 प्रतिशत से ज्यादा पानी होता है, जो शरीर को ठंडा और हाइड्रेटिंग बनाता है। इसमें एल-सिट्रुलाइन नामक एमिनो एसिड होता है जो ब्लड फ्लो को बेहतर बनाने में मदद करता है और धमनी के कामकाज को बेहतर बनाता है। इसमें मौजूद भरपूर मात्रा में पोटैशियम शरीर में सोडियम के प्रभाव को बैलेंस करने में भी मदद करता है।
खीरे:
खीरे ठंडे और कुरकुरे होते हैं, जो हाइड्रेशन और ताजगी प्रदान करते हैं। साथ ही डिहाइट्रेसन और थकान से बचाते हैं। खीरे में कैलोरी कम और पोटेशियम ज्यादा होता है, जो ब्लड वेसल्स को आराम देता है।
हल्के अनाज:
गर्मियों में आपको दाल, चावल, ज्वार, बाजरा, रागी आदि का सेवन करना चाहिए। ये पचने में आसान होते हैं और शरीर को एनर्जी देते हैं। इसके साथ ही बॉडी को पूरे दिन ठंडा रखने में मदद करते हैं।
मांस और मछली- मांस और मछली पचने में भारी होते हैं और शरीर में गर्मी पैदा हो सकती है, इसलिए इन्हें खाने से बचें।
शराब और कैफीन- शराब और कैफीन से शरीर में पानी की कमी हो सकती है, जिससे कि आप डिहाइड्रेशन का शिकार हो सकते हैं।
ठंडा पानी और आइसक्रीम- ठंडा पानी और आइसक्रीम पेट को ठंडा करते हैं। इससे आपका डाइजेशन स्लो हो सकता है और आपको पेट से जुड़ी समस्या बढ़ सकती है।
TagsNautapaशरीरठंडाNautapabodycoolजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





