छत्तीसगढ़
रात में पेट्रोल के लिए नहीं भटकना पड़ेगा, 24 घंटे उपलब्ध रहेगी पुलिस पेट्रोल पंप
Nil dhankar
18 May 2025 8:27 AM IST

x
दुर्ग। पुलिस वेलफेयर सोसायटी व्दारा सेक्टर 06 भिलाई में संचालित पुलिस पेट्रोल पंप जो सुबह 6:00 बजे से रात 11:00 बजे तक खुली रहती थी जिसे आम जनता एवं जरुरतमन्द लोगो को रात्रि के समय पेट्रोल पम्प बन्द होने से होने वाली असुविधा को देखते हुए पुलिस पेट्रोल पंप को 24 घण्टा खोले जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल (भा.पु.से.) व्दारा निर्देशित किए जाने पर 15/05/2025 से लगातार 24 घण्टा संचालित किया जा रहा है।
👉 आम जनता की सुविधा हेतु 24 घण्टे उपलब्ध रहेगी पुलिस पेट्रोल पंप।
👉 जरूरतमन्दो को नही भटकना पड़ेगा रात्रि में पेट्रोल के लिए।
👉 आम जनता एवं जरूरतमन्दों का मिल रहा अच्छा प्रतिसाद।
Next Story





