भारत

OMG! सगे भाइयों की मौत, हाईवोल्टेज करंट की चपेट में आया रथ

jantaserishta.com
18 May 2025 8:10 AM IST
OMG! सगे भाइयों की मौत, हाईवोल्टेज करंट की चपेट में आया रथ
x
मचा कोहराम.
सारण: बिहार के सारण जिले के डेरनी थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना में दो सगे भाइयों की जान चली गई. शादी की खुशियों में डूबे परिवार का माहौल उस समय मातम में बदल गया, जब बारात में शामिल रथ पर अचानक 11 हजार वोल्ट का हाई वोल्टेज तार गिर पड़ा. इस हादसे में रथ पर सो रहे दोनों भाइयों की मौके पर ही जलकर मौत हो गई.
मृतकों की पहचान भेल्दी थाना क्षेत्र के बसौता गांव निवासी अनीश कुमार (18 वर्ष), पुत्र बासदेव सिंह और आलोक कुमार (25 वर्ष), पुत्र हसेन्द्र सिंह के रूप में हुई है. दोनों सगे भाई डेरनी थाना क्षेत्र के पिरारी गांव में अपने मामा ज्योति कुमार के घर एक शादी समारोह में भाग लेने आए थे. शादी की बारात खिड़कियां गांव से लौटने के बाद रात करीब 12 बजे वे रथ को घर के दरवाजे पर खड़ा कर उसी में सोने की तैयारी कर रहे थे, तभी यह हादसा हुआ.
जैसे ही हाई वोल्टेज तार रथ पर गिरा तो रथ में आग लग गई. करंट लगने से एक युवक रथ से बाहर फेंका गया, जबकि दूसरा अंदर ही फंस गया और दोनों की मौत हो गई. मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बिजली विभाग को कई बार फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव न होने के कारण समय रहते बिजली नहीं कट पाई और जान बचाना मुश्किल हो गया.
मृतकों के मामा ने बताया कि यह तार पहले भी टूट चुका था, जिसे बिजली विभाग ने सिर्फ दिखावे के लिए जोड़ दिया था. यदि समय रहते विभाग ने तार की मरम्मत ठीक से की होती या करंट तुरंत बंद कर दिया गया होता, तो यह जानलेवा हादसा रोका जा सकता था. घटना के बाद डेरनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा गया. थाना अध्यक्ष ने बताया कि परिजनों की ओर से अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है, लेकिन मामले की जांच जारी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story