लाइफ स्टाइल

डाइट में जरूर शामिल करें कीवी, जानिए इसके फायदे

Tara Tandi
8 Dec 2021 8:49 AM GMT
डाइट में जरूर शामिल करें कीवी, जानिए इसके फायदे
x
कीवी एक ऐसा फल है जो आपको हर मौसम में आसानी से प्राप्त हो जाता है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। कीवी एक ऐसा फल है जो आपको हर मौसम में आसानी से प्राप्त हो जाता है। यह फाइबर, विटामिन सी और पोटेशियम की अच्छी मात्रा से भरपूर होता है। यह एक बहुत ही लो कैलोरी फूड आइटम है। इसमें केले से ज्यादा पोटेशियम और संतरें से दोगुना विटामिन सी मौजूद होता है। इसके रोजाना सेवन से आपकी पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है। इसके अलावा यह आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूती प्रदान करता है। जिससे आप कई गंभीर बीमारियों से बचे रहते हैं। इसलिए आपको कीवी को अपनी रोजाना की डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए, तो चलिए जानते हैं कीवी खाने के फायदे-

कीवी खाने के फायदे- (Kiwi Benefits)
1. कीवी का सेवन हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और दिल से जुड़ी कई समस्याएं में बेहद फायदेमंद होता है।
2. कीवी के रोजाना सेवन से आपको बॉडी डिटॉक्सीफिकेशन में मदद मिलती है।
3. कीवी के सेवन से आपकी त्वचा की झुर्रियां कम होती हैं और आपको चमकदार पाने में मदद मिलती है।
4. अल्सर और पेट की गर्मी जैसी बीमारियों में भी कीवी का सेवन बेहद लाभकारी साबित होता है।
5. कीवी आयरन और फॉलिक एसिड जैसे गुणों से भरपूर होता है जिसका सेवन गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत लाभकारी होता है।
6. कीवी के रोजाना से आपको डायबिटीज कंट्रोल करने में भी सहायता मिलती है। इससे आपके ब्लड में ग्लूकोज़ की मात्रा कम हो जाती है।
7. कीवी के सेवन से आपको जोड़ो और हड्डियों के दर्द से छुटकारा पाने में मदद मिलती है।


Next Story