लाइफ स्टाइल

Mulberry Sherbet :शहतूत का शर्बत गर्मियों में शरीर को रखता है ठंडा, जानिए रेसिपी और फायदे

Sarita
19 April 2025 8:13 AM IST
Mulberry Sherbet :शहतूत का शर्बत गर्मियों में शरीर को  रखता है ठंडा, जानिए रेसिपी और फायदे
x
Mulberry Sherbet : शहतूत का शरबत गर्मियों के मौसम में एक बेहतरीन विकल्प है. यह शरीर को अंदर से ठंडक पहुंचाता है, ताजगी देता है और स्वास्थ्य के लिहाज़ से भी काफी लाभकारी है. आज हम आपको बताएंगे इसकी रेसिपी और इसके फायदे|
सामग्री:
पके हुए शहतूत – 1 कप
चीनी या शहद – 2 टेबलस्पून
काला नमक – 1 चुटकी
नींबू का रस – 1 चम्मच
ठंडा पानी – डेढ़ कप
बर्फ के टुकड़े – आवश्यकता अनुसार
सबसे पहले शहतूत को अच्छे से धो लें और मिक्सी में पीस लें. फिर उसे छानकर रस निकाल लें.
अब उसमें शक्कर या शहद, काला नमक, नींबू का रस और ठंडा पानी मिलाएं.
अच्छे से मिक्स करें और बर्फ के टुकड़े डालकर ठंडा-ठंडा परोसें|
Next Story