- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Modak Recipe: इस आटे...
लाइफ स्टाइल
Modak Recipe: इस आटे से बनाएं हेल्दी मोदक, नोट कर लें आसान रेसिपी
Sarita
28 Aug 2025 10:15 AM IST

x
Modak Recipe: बप्पा के भक्त इस दिन का पूरे साल बड़ी बेसब्री से इंतजार करते हैं. हिंदू धर्म में इस त्योहार का खास महत्व है. गणपति को सजा कर अपने घर लाया जाता है और 10 दिन के बाद उन्हें विदा किया जाता है. इस खास मौके पर बप्पा का फेवरेट प्रसाद मोदक भी बनाया जाता है. चलिए जानते हैं मोदक बनाने की आसान रेसिपी|
मोदक बनाने के लिए सबसे जरूरी है चावल का आटा और मावा. साथ ही आपको चाहिए इलाचयी पाउडर, केसर, पानी, नारियल , गुड़ और ड्राई फ्रूट्स. आप अपनी पसंद के हिसाब से फ्लेवर चेंज कर सकती हैं|
मोदक बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में पानी उबालें और उसमें घी और चावल का आटा मिलाएं. इसे करीब आपको 10 मिनट तक अच्छे से पकाना है. जब तक ये मिक्सचर गाढ़ा न हो जाए|
वहीं, दूसरी तरफ एक पैन लें और उसमें घी डालें. घी गर्म होने के बाद उसमें मावा, नारियल और गुड़ को डालकर मिक्स करें. इसके बाद इसमें इलायची पाउडर और बारीक कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डाल कर अच्छे से भूनें |
अब आपने जो चावल के आटे का बैटर तैयार किया था उसे निकाल लें और ठंडा होने पर उसमें नारियल और मावे की फिलिंग भरकर मोदक की शेप दें. इसे आप अपने हाथ से भी दे सकते हैं. नहीं तो बाजार में इसके लिए सांचे भी आते हैं. ध्यान रहे, हाथों में घी लगाकर ही मोदक को शेप दें नहीं तो ये चिपक जाएंगे|
अब एक बर्तन में पानी रखें और उसमें मोदक को स्टीम करने के लिए छोड़ दें. 10 मिनट में मोदक अच्छे से स्टीम हो जाएं तब इन्हें एक प्लेट में निकालें और इस पर पिस्ता गार्निश करें. आप चाहें तो अपनी पसंद का कोई भी ड्राई फ्रूट लगा सकते हैं|
TagsModakहेल्दीमोदकHealthyजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





