भारत

एक 'कॉल' से सांसें थम गईं, हृदय विदारक घटना सामने आई

jantaserishta.com
28 Aug 2025 9:58 AM IST
एक कॉल से सांसें थम गईं, हृदय विदारक घटना सामने आई
x
जानें पूरा मामला.
हरदोई: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक फोन कॉल से एक महिला को इतना गहरा सदमा लगा की कुछ ही घंटे बाद उसकी मौत हो गई. दरअसल, यह फोन कॉल उसके पति के मोबाइल से आई थी जिसमें एक अन्य महिला ने खुद को उसकी 'सौतन' बताया था.
बता दें कि हरदोई के अतरौली थाने के अंतर्गत ढिकुन्नी गांव के पास 25 वर्षीय महिला रीता की बस में ही मौत हो गई. मां की गोद में आखिरी सांस लेने वाली रीता के साथ जो हुआ, उसने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है. दरअसल, मंगलवार को घर पर आराम कर रही रीता के मोबाइल पर एक अज्ञात महिला का फोन आया जिसने खुद को उसकी 'सौतन' बताया. यह सुनते ही रीता का कलेजा दहल उठा और वह बेसुध सी हो गई.
घटना अतरौली थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव की है. मृतका रीता जलालपुर निवासी थी और इन दिनों मां गुड्डी व भाई रोहित के साथ दिल्ली में रह रही थी. मंगलवार को घर पर आराम कर रही रीता के मोबाइल पर उसके पति के मोबाइल से एक अज्ञात महिला का फोन आया जिसने खुद को उसकी 'सौतन' बताया. यह सुनते ही रीता को गहरा सदमा लगा. फोन कॉल के बाद घबराई रीता तुरंत मां और भाई संग दिल्ली से मायके के लिए बस से रवाना हुई. पूरे रास्ते वह मां की गोद में सिर रखकर रोती रही, लेकिन अतरौली थाना क्षेत्र के ढिकुन्नी पहुंचते ही अचानक उसकी सांसें थम गईं और बस में ही उसने दम तोड़ दिया.
जानकारी के मुताबिक, करीब ढाई साल पहले रीता की शादी सीतापुर जिले के शैलेंद्र से हुई थी. शादी के कुछ समय बाद ही रीता टीबी की बीमारी से जूझने लगी. बीमारी बढ़ने पर पति ने उसे मायके छोड़ दिया. इलाज के बाद जब रीता ठीक हुई तो परिवार के समझौते के बाद वह ससुराल चली गई. मगर किस्मत को कुछ और ही मंजूर था.
बीते 24 मई को रीता के पिता का निधन हो गया, जिसके चलते वह मायके जलालपुर आ गई. यहां पति से कहासुनी हो गई और इसके बाद वह मां और भाई संग दिल्ली चली गई थी. मंगलवार को आराम करते समय अचानक मोबाइल की घंटी बजी. फोन उठाते ही उधर से महिला की आवाज आई– “हेलो! तुम्हारी सौतन बोल रही हूं.” इतना सुनते ही रीता का दिल बैठ गया.
मां गुड्डी के अनुसार, बेटी पूरे रास्ते बस में रोती रही और कहती रही कि उसका घर उजड़ गया, लेकिन किसे पता था कि यह दर्द उसकी जान ही ले लेगा. ढिकुन्नी गांव के पास रीता की सांसें थम गईं और मां की गोद में ही उसने दुनिया को अलविदा कह दिया. बहन की ऐसे अचानक मौत के बाद उसके भाई ने घटना की सूचना अतरौली थाने में दी. जिसके बाद थाना प्रभारी निरीक्षक मारकंडेय सिंह ने पुलिस को मौके पर भेजकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और सारे तथ्यों के आधार पर जांच करके मामले में कार्रवाई की जाएगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null