- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Mix Veg Crepes : ट्राय...

x
Mix Veg Crepes : अगर आपके साथ भी यह समस्या है तो मिक्स वेज क्रीपीज आपके लिए एक बेहतरीन चॉइस है. यह एक ऐसी डिश है जो सिर्फ टेस्टी ही नहीं है बल्कि हेल्दी भी है. इस डिश में आपको भरपूर मात्रा में प्रोटीन और फाइबर मिल जाता है जिस वजह से ये पूरे परिवार के लिए एक हेल्दी ऑप्शन बनकर सामने आता है. तो चलिए जानते हैं इस यूनिक लेकिन बेहद ही टेस्टी डिश को बनाने की आसान रेसिपी|
मिक्स वेज क्रीपीज बनाने के लिए जरूरी सामग्री:
बेसन – 1 कप
मैदा – 2 टेबलस्पून
दूध – आधा कप
पानी – जरूरत के अनुसार
हरी सब्जियां जैसे कि गाजर, शिमला मिर्च, मटर और पत्ता गोभी – 1 कप बारीक कटी हुई
हरी मिर्च – 1 से 2 बारीक कटी हुई
हरा धनिया – 2 टेबलस्पून
नमक – स्वाद के अनुसार
हल्दी पाउडर – एक चौथाई टीस्पून
लाल मिर्च पाउडर – एक चौथाई टीस्पून
तेल – तलने या तवे पर ब्रश करने के लिए
मिक्स वेज क्रीपीज बनाने की रेसिपी:
मिक्स वेज क्रीपीज बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बाउल में बेसन और मैदा छान लें. इसके बाद इसमें दूध और पानी डालकर पतला बैटर तैयार करें. बैटर इतना पतला होना चाहिए कि वह आसानी से तवे पर फैल सके. अब इसमें नमक, हल्दी पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छे से मिलाएं.
इसके बाद इसमें बारीक कटी हुई सब्ज़ियां, हरी मिर्च और हरा धनिया बैटर में डालें. इस बात का ख्याल रखें कि सब्जियां बहुत बड़ी न हों, नहीं तो क्रीपीज ठीक से नहीं बनेगी. इसके बाद इन्हें हल्के हाथों से मिलाएं.
अब एक नॉन-स्टिक तवा गर्म करें और हल्का तेल ब्रश करें और फिर तवे पर एक कलछी बैटर डालें और गोलाकार में फैलाएं. इसे मीडियम आंच पर 2 से 3 मिनट पकाएं जब तक कि किनारे हल्के गोल्डन न हो जाएं. इसके बाद इसे धीरे से पलटकर दूसरी तरफ भी 1 से 2 मिनट पकाएं.
मिक्स वेजिटेबल क्रीपीज को हरी चटनी, टोमेटो सॉस या दही के साथ गर्मागर्म सर्व करें. आप अगर चाहें तो इसे रोल करके भी परोस सकते हैं|
Next Story





