छत्तीसगढ़
अवैध धान के विरुद्ध प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 350 कट्टा अवैध धान जब्त
Shantanu Roy
29 Jan 2026 12:24 AM IST

x
छग
Baloda Bazar. बलौदाबाजार। शासन के मंशानुरूप जिले में पारदर्शी धान खरीदी हेतु जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है। कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर जिले में अवैध धान के भंडारण और परिवहन के विरुद्ध सतत कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में राजस्व और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने 350 कट्टा अवैध धान जब्त किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील पलारी दो अलग अलग प्रकरणों में 216 कट्टा अवैध धान जब्त कर उपार्जन केन्द्र रोहांसी के सुपुर्द दिया गया। ग्राम बोहारडीह में अश्वनी कुमार साहू के पास से 26 कट्टा तथा कसडोल के ग्राम रिकोखुर्द में पवन कुमार साहू पिता गजाधर द्वारा 108 कट्टा धान का अवैध परिवहन करते हुए पाया गया। संयुक्त टीम ने तत्परता दिखाते हुए धान को वाहन सहित जब्त कर लिया और उसे रिकोखुर्द के कोटवार की सुपुर्दगी में दिया गया। जिला प्रशासन शासन की मंशानुरूप पारदर्शी धान खरीदी प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और बिचौलियों के विरुद्ध सख्त रुख अपनाए हुए है। शासन के दिशा-निर्देशों के तहत जिले भर में निगरानी बढ़ा दी गई है ताकि धान खरीदी में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न हो सके।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





